खेल

ICC Ranking: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, टी-20 और वनडे के बाद अब टेस्ट रैंकिंग में भी नंबर 1 बनी

ICC Ranking: आईसीसी (ICC Ranking) की तरफ से जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया 115 अंकों के साथ पहले पायदान पर पहुंच गई है. इसी के साथ टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है. भारतीय टीम तीनों ही फ़ॉर्मेट में नंबर बन बन गई है. वहीं टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे स्थान पर खिसक गई है. नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी के अंतर से हराकर भारतीय टीम ने नंबर वन की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया. इस मैच से पहले भारतीय टीम दूसरे स्थान पर थी.

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में लगातार दूसरी बार पहुंचने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं. भारतीय टीम अगर दो टेस्ट मैचों में जीत हासिल कर लेती है तो टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बना लेगी. टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के साथ दिल्ली में दूसरा टेस्ट मैच खेलना है.

रविचंद्रन अश्विन ने भी लगाई लंबी छलांग

भारत के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले गये शुरुआती टेस्ट में आठ विकेट चटकाने के बाद आईसीसी पुरुष टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं चोट के कारण लगभग पांच महीने बाद टीम में वापसी करने वाले स्पिनर रवींद्र जडेजा 16वें स्थान पर पहुंच गए हैं. रवींद्र जडेजा इस मैच में मैन ऑफ द मैच बने थे.

ये भी पढ़ें: Chetan Sharma: रोहित शर्मा का टी-20 करियर खत्म? आराम के नाम पर दिग्गज खिलाड़ियों को बाहर करने का ‘प्लान’! चेतन शर्मा के दावों से भारतीय क्रिकेट में भूचाल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अश्विन ने दूसरी पारी में 37 रन देकर पांच विकेट जबकि पहली पारी में 42 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे. 36 साल का यह गेंदबाज रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस से 21 रेटिंग अंक पीछे है. जडेजा ने मैच के पहली पारी में 47 रन देकर पांच जबकि दूसरी पारी में 34 रन देकर दो विकेट लिए. सितंबर से टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं. बल्लेबाजों की सूची में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

39 minutes ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

45 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

46 minutes ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

53 minutes ago

क्या कम कट-ऑफ से गिरेगी मेडिकल शिक्षा की क्वालिटी? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG 2025-26 की कट-ऑफ घटाने के मामले में केंद्र सरकार द्वारा गठित…

1 hour ago

‘AI से कर रहा था नकल…’ IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर ने बताया 18 सितंबर की रात का सच

IIT Bombay Student Suicide: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे आत्महत्या मामले में जांच कर…

1 hour ago