देश

Mumbai: लिव-इन पार्टनर ने महिला की हत्या कर बेड में छिपाई लाश, सारे सामान बेचकर भागा, पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा

Mumbai: एक प्रेमिका की उसके ही प्रेमी द्वारा कथित तौर पर हत्या करने का मामला सामने आ रहा है. यह घटना महाराष्ट्र के नालासोपारा की है. आरोप है कि युवक ने अपनी 40 वर्षीय प्रेमिका की हत्या कर उसकी लाश को बेड बॉक्स में छिपा दिया. अपने रेंट एग्रीमेंट में कपल ने शादीशुदा होने का दावा किया था.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के नागदा जंक्शन रेलवे स्टेशन से मंगलवार तड़के गिरफ्तार किए गए हार्दिक शाह (30) को अगले दिन को नालासोपारा लाया गया. तुलिंग पुलिस, ने हत्या का मामला दर्ज किया है, आरोपी को वसई अदालत में पेश किया जाएगा. हार्दिक पर नालासोपारा (पूर्व) के सीता सदन स्थित किराए के फ्लैट में अपनी लिव-इन-पार्टनर मेघा तोरवी (40) की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है. पुलिस के अनुसार, यह मामला तब सामने आया जब सोमवार को कर्नाटक में मेघा की चाची का फोन आने के बाद रियल एस्टेट एजेंट संजीव ठाकुर पुलिस के पास पहुंचा.

आत्महत्या करने की दी धमकी

महिला ने रियल एस्टेट एजेंट संजीव ठाकुर को बताया कि हार्दिक ने मेघा को मारने का दावा करते हुए उसे फोन किया था और उसने आत्महत्या करने की धमकी भी दी थी. ठाकुर फ्लैट पर पहुंचे तो बाहर से ताला लगा मिला. हार्दिक का फोन संपर्क में नहीं था और फ्लैट से दुर्गंध आ रही थी. पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो फर्नीचर गायब मिला. बेडरूम की तरफ से दुर्गंध आते देख पुलिस उधर गई तो युवती लाश बेड बॉक्स में मिली. युवती के गले पर कुछ निशान भी थे जो गला घोंटे जाने का इशारा कर रहे थे. ठाकुर ने पुलिस को बताया कि कपल ने 20 दिन पहले फ्लैट किराए पर लिया था और उन्होंने खुद को शादीशुदा बताया था.

पैसों को लेकर होते थे झगड़े

मीरा रोड निवासी हार्दिक बेरोजगार था और मेघा नर्स के रूप में काम करती थी. हार्दिक ने पुलिस को बताया कि पैसों को लेकर अक्सर होने वाले झगड़ों के कारण उसने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने हार्दिक को ट्रैक किया और पाया कि वह पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा कर रहा था. पुलिस ने उसे ट्रैक किया और उसे नागदा रेलवे स्टेशन पर हिरासत में ले लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

3 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

11 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

37 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

47 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

60 minutes ago