खेल

श्रीलंका को एक और झटका, ICC ने छीनी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी, अब इस देश में होगा टूर्नामेंट

Under 19 World Cup 2024: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने श्रीलंका को बड़ा झटका दिया है. आईसीसी ने साल 2024 में होने वाले अंडर 19 वर्ल्ड कप की मेजबानी श्रीलंका से छीन ली है. अब इस टूर्नामेंट का आयोजन साउथ अफ्रीका में होगा. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में प्रशासनिक उथल-पुथल और अनिश्चितता को देखते हुए आईसीसी ने यह फैसला लिया है. अहमदाबाद में आयोजित आईसीसी की बैठक में यह फैसला लिया गया.

ICC ने श्रीलंका को दिया झटका

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की बैठक में काफी विचार-विमर्श के बाद श्रीलंका क्रिकेट को निलंबित करने के दस नवंबर के फैसले को बरकरार रखने का फैसला लिया गया. बैठक के दौरान बोर्ड ने कहा कि श्रीलंका टीम से जुड़ा क्रिकेट जारी रहेगा, लेकिन फिलहाल निलंबन को रद्द नहीं किया जाएगा. एक क्रिकेट वेबसाइट के मुताबिक श्रीलंका के अपदस्थ अध्यक्ष सैमी सिल्वा ने 21 नवंबर (मंगलवार) को अहमदाबाद में आयोजित आईटीसी नर्मदा में आयोजित बोर्ड की बैठक में हिस्सा लिया.

ICC ने छीनी अंडर 19 WC की मेजबानी

क्रिकेट वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि बोर्ड का सर्वसम्मत निर्णय था कि निलंबन हटाया नहीं जा सकता है. देश में क्रिकेट सामान्य रूप से जारी रहेगा. बता दें कि श्रीलंका में अगले साल 13 जनवरी, 2024 से 4 फरवरी, 2024 तक अंडर 19 वर्ल्ड कप का आयोजन होना था. अब टूर्नामेंट के साउथ अफ्रीका शिफ्ट होने के बाद शेड्यूल में बदलाव होना तय माना जा रहा है.

शेड्यूल में हो सकता है बदलाव

अगर तय समय पर ही शेड्यूल होता है तो SA20 के साथ अंडर 19 का शेड्यूल टकराएगा, जो 10 जनवरी, 2024 से 10 फरवरी, 2024 तक चलेगा. हालांकि, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के एक अधिकारी ने बताया है कि दोनों टूर्नामेंट एक साथ आयोजित किए जा सकते हैं. बता दें कि इस टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश, इंग्लैंड, श्रीलंका, अफगानिस्तान, भारत, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, आयरलैंड, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने स्वत: क्वालिफिकेशन प्रक्रिया से टूर्नामेंट में जगह बनाई है.

भारत में पांच बार जीता खिताब

बता दें कि ऑटोमेटिक क्वालिफिकेशन प्रॉसेस के अलावा क्वालिफायर की मदद से नामीबिया, नेपाल, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और अमेरिका ने अंडर 19 टूर्नामेंट का टिकट कटाया है. भारत अंडर-19 टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है. उसने अब तक 5 बार ये खिताब अपने नाम किया है. साल 2021-22 में वेस्टइंडीज की मेजबानी में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में यश ढुल की अगुवाई में टीम इंडिया ने पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

6 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

17 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

21 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

53 minutes ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

1 hour ago