मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम: देश के लिए क्या था उनका योगदान?
वन विभाग के डिप्टी रेंजर ने अपनी भ्रष्टाचार की खोली पोल
MP News: मध्यप्रदेश के देवास जिले में वन विभाग के एक अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जो खुद ही कैमरे पर अपने भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है. वह वीडियो में किसी एक व्यक्ति से तलाब निर्माण को लेकर नापतोल पर बात कर रहा है. इस दौरान उसने अपने ही करप्शन की पोल खोल दी. उसने बताया कि पैसा और राजनीति के दम पर सब होता है. इस वीडियो में उसने अपने मकान और गाड़ी लेने के बारे में बताया है.
देवास जिले के खातेगांव में तैनात इस डिप्टी रेंजर का नाम मानसिंह गौड़ है. वीडियो में वह अपने 6 महीने के कार्यकाल के दौरान अपनी कमाई जिक्र कर रहा है. उसने बताया कि 5 लाख बांटे तब जाकर रेंजर का पद मिला.
वीडियल वीडियो में डिप्टी रेंजर मानसिंह खुद कबूल कर रहे है कि वन मंत्री से लेकर सब दूर तक लाख रुपये बांटे तब जाकर रेंजर का चार्ज मिला. उन्होंने कहा कि या तो पैसा हो या तुम्हारी राजनीति में दम हो. मेरी सुनो मैंने खातेगांव रेंजर का चार्ज लिया तो नेतागिरी भरपेट लगाई. वन मंत्री से लेकर सब दूर 5 लाख बांट दिएय तब चार्ज मिला. मेरा 30 बाय 50 का सिंगल मंजिल मकान था. अब वह डबल मंजिल हो गया है. इसके साथ ही गाड़ी भी नई ले ली.
वीडियो सामने आने के बाद डिप्टी रेंजर के ऊपर जांच की गाज गिर गई है. इस मामले में डीएफओ प्रदीप मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है.
डीएफओ प्रदीप मिश्रा ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी बनाई गई है. शुरुआती जांच में उन्हें निलंबित कर दिया गया है. उनकी मकान और गाड़ी की भी जांच चल रही है. कहा जा रहा है कि यह वीडियो नवंबर के हफ्ते का है. वहीं उन्होंने जो वीडियो में बातें कहीं हैं वो साल 2021 की हैं जब उन्हें खातेगांव रेंज का प्रभारी बनाया गया था.
पारंपरिक फसलों से हटकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए बिहार सरकार ने बांस ('ग्रीन…
Chicago Hindu Temple Attack Plot: अमेरिका के इलिनोइस में एक 19 वर्षीय युवक को हिंदू…
Genetic Engineering Course: साइंस के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. IISc बैंगलोर ने 'एडवांसेस…
Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…
Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…
बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…