खेल

IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव T20 में 159 रन बनाते ही कोहली को छोड़ देंगे पीछे, बाबर-रिजवान के इस रिकॉर्ड पर नजरें

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने की कगार पर हैं. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के लिए 159 रन की जरूरत है. सूर्यकुमार यादव के नाम 53 टी20 मैचों की 50 पारियों में 1841 रन दर्ज है. इसमें तीन शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं. अगर सूर्यकुमार यादव अगले दो मैच में 159 रन बना लेते हैं, तो वो पाकिस्तान पूर्व कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के क्लब में शामिल हो जाएंगे.

बाबर और रिजवान की रिकॉर्ड पर सूर्या की नजर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले टी20 सीरीज में अगले दो मैचों में अगर सूर्यकुमार यादव 159 रन बना लेते हैं तो वो टी20 में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के नाम दर्ज है.

टी20 में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

सूर्यकुमार यादव अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में 159 रन बनाते हैं तो वो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे और वह स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. विराट कोहली ने 56 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे.

ये भी पढ़ें- IND vs AUS T20: सैमसन-चहल को भारतीय टीम में जगह नहीं, भड़के फैंस, बोले- संन्यास लेकर दूसरे देश…

सूर्या के हाथ में टी20 की कमान

सूर्यकुमार यादव इस समय टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की आगामी पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है. विश्व कप 2023 के खत्म होने के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है.

सूर्यकुमार के नाम टी20 में 275 छक्के दर्ज

सूर्यकुमार यादव ने अब तक 263 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम 6669 रन दर्ज है. इसमें चार शतक और 44 फिफ्टी शामिल है. सूर्यकुमार यादव के बल्ले से टी20 मैचों में अब तक 671 चौके और 275 छक्के निकले चुके हैं. बता दें कि वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, उनके बल्ले से सात मैचों में 106 रन निकले.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

50 seconds ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

35 minutes ago

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

1 hour ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

1 hour ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

2 hours ago