ICC T20 World Cup 2024: अगले साल जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन होना है. इसको लेकर आईसीसी ने तमाम तरह की तैयारियां की हैं. इसे अमेरिका और वेस्टइंडीज होस्ट कर रहे हैं. खास बात यह है कि इस बार इस टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें खेलती नजर आएंगीं. टी20 वर्ल्ड कप में अब बड़ा संकट एक होस्ट देश की वजह से मंडराने लगा है. जानकारी के मुताबिक डोमिनेका ने टी20 वर्ल्ड कप होस्ट करने से मना कर दिया है. डोमिनिका उन सात कैरेबियाई देशों में से एक है जो कि टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला था, लेकिन अब उसने अपने हाथ पीछे खीच लिए हैं.
दरअसल, डोमिनिका की सरकार ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 शुरू होने से पहले अपने मैदान में निर्माण कार्य पूरा न होने की बात कही है. डोमिनिका सरकार ने विंडसर पार्क स्टेडियम को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान एक ग्रुप मैच और दो सुपर 8 मैचों की मेजबानी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था. इसके चलते यहां कुछ रेनोवेशन का काम होना था लेकिन अब इस काम को लेकर ही बड़ा अपडेट हैं कि यह वर्ल्ड कप तक पूरा नहीं हो सकेगा.
यह भी पढ़ें-वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर पैर रखने के कांड पर मिचेल मार्श का विवादित बयान, कहा- मैं फिर से यही करूंगा
रेनोवेशन कार्य समय पर पूरा न हो पाने की वजह से ही सरकार ने मैच होस्ट करने से खुद को अलग कर लिया है. लेकिन डोमिनिका सरकार ने कहा है कि हमें ठेकेदारों से जो समय सीमा मिली है, उससे टाइम पर स्टेडियम के निर्माण कार्यों को पूरा नहीं करा सकते इसलिए हम टी20 वर्ल्ड कप में मैचों की मेजबानी से हट रहे हैं. हम क्रिकेट वेस्टइंडीज के धन्यवाद और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सफल आयोजन के लिए शुभकामना देते हैं.
गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हिस्सा लेने के लिए 20 टीमों क्वालीफाई कर चुकी हैं. इन 20 टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुपों में बांटा जाएगा, जिसमें हर ग्रुप से टॉप-2 पर रहने वाली टीमें सुपर-8 के लिए क्वालीफाई करेंगी. इसके बाद इन आठ टीमों को भी चार-चार के 2 ग्रुप में बांट दिया जाएगा. इसके बाद दोनों ही ग्रुप से पहले दो स्थानों पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बना लेंगी.
यह भी पढ़ें-रहाणे और पुजारा का टेस्ट करियर खत्म? साउथ अफ्रीका दौरे के लिए नहीं मिली टीम में जगह
ये टीमें खेलेंगी मैच- भारत, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड्स, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, कनाडा, नेपाल, ओमान, पापुआ न्यु गिनी, स्कॉटलैंड, आयरलैंड, नामीबिया, वेस्टइंडीज, अमेरिका और युगांडा.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 3 November 2026: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है और…
Aaj Ka Rashifal 3 November 2026: 3 नवंबर 2026 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज व्यापार और सरकारी कामकाज…
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…