ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ (फोटो- ICC)
WTC Final: ऑस्ट्रेलिया ने द ओवल में खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के पहले दिन बुधवार को शुरुआती झटकों से उबरते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 247 रन बना लिए हैं. स्टीव स्मिथ (53*) के साथ मिलकर ट्रेविस हेड (100*) ने काउंटर अटैक शुरू किया और भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया. हेड ने आक्रामक बल्लेबाजी की और मैदान के चारों तरफ शॉट्स लगाए. हेड का यह छठा टेस्ट शतक है.
पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी जब उस्मान ख्वाजा बिना खाता खोले मोहम्मद सिराज का शिकार बने थे. इसके बाद मार्नस लाबुशेन (26) के साथ मिलकर सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (43) ने पारी को संभाला लेकिन 71 के स्कोर पर वार्नर के रूप में कंगारुओं को दूसरा झटका लगा. वार्नर को शार्दूल ठाकुर ने पवेलियन भेजा.
वहीं लंच के बाद पहले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने लाबुशेन को चलता कर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया. लेकिन इसके बाद स्मिथ के साथ मिलकर हेड ने तेजी से रन बटोरना शुरू कर दिया.
इसके पहले, भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. भारत इस मैच में रवींद्र जडेजा के रूप में एकमात्र स्पिनर के साथ उतरा है. वहीं पारी की शुरुआत में मोहम्मद सिराज और शमी ने ख्वाजा-वार्नर को काफी परेशान किया. दोनों गेंदबाजों ने स्विंग से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को तंग किया. टीम इंडिया को इसका फायदा भी मिला जब सिराज ने चौथे ओवर में ख्वाजा को एक फुलर गेंद फेंकी, जिसे उन्होंने बिना किसी फुटवर्क के उसे अपने शरीर से दूर धकेल दिया और विकेटकीपर भरत के हाथों में गेंद समा गई.
ये भी पढ़ें: WTC Final: ‘द ओवल’ में सिराज की आग उगलती गेंद ने उड़ाया गर्दा, दर्द से कराहने लगे मार्नस लाबुशेन, देखें Video
दूसरे छोर से वार्नर ने उमेश को चौके के लिए ड्राइव करने के बाद 15वें ओवर में तेज गेंदबाज को ऑफ साइड में चार चौके मारे. वहीं लाबुशेन सीम मूवमेंट का मुकाबला करने के लिए क्रीज के बाहर खड़े हो गए. वह ठाकुर की दो एलबीडब्ल्यू अपील से भी बचे.
लेकिन लंच से ठीक पहले ठाकुर ने वार्नर को 43 रन पर आउट कर दिया. बाएं हाथ के बल्लेबाज ने एक छोटी गेंद को खींचने की कोशिश की, लेकिन गेंद दस्ताने के किनारे को छूती हुई विकेटकीपर के हाथों में समा गयी.
-भारत एक्सप्रेस
अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…
Delhi High Court: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नेहा बोरा की ओर से दायर…
Supreme Court news: आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य…
Calcutta High Court : पश्चिम बंगाल के चोरबागान भगदड़ मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने जांच…
दिल्ली हाईकोर्ट ने सीजेपी नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की याचिका पर सुनवाई के…