खेल

IND vs AUS: 28 रनों पर ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट, जडेजा के 7 शिकार, कोहली के 25000 रन, पुजारा के 100वें टेस्ट में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत

IND vs AUS 2nd Test: टीम इंडिया ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा बरकरार रखा है. दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे दिन ही 6 विकेट से हरा दिया. भारत को दिल्ली टेस्ट जीतने के लिए 115 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे टीम ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. अपना 100वां टेस्ट खेल रहे चेतेश्वर पुजारा ने विनिंग शॉट जड़ा. लेकिन इस मैच के हीरो सर रवींद्र जडेजा रहे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को उनकी दूसरी पारी में सरेंडर के लिए मजबूर कर दिया. यह जडेजा और अश्विन की जोड़ी का ही कमाल था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने महज 28 रनों के भीतर 8 विकेट गंवा दिए.

जडेजा ने 42 रन 7 विकेट झटके. वहीं रविचंद्रन अश्विन ने भी तीन शिकार किए. जडेजा ने पहली पारी में भी तीन विकेट झटके थे, जिसके साथ ही उन्होंने इस मैच में ‘सुपर 10’ पूरा किया. रवींद्र जडेजा ने इस पारी में अपना सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर भी हासिल किया, इससे पहले उनका बेस्ट फीगर 48 रन देकर 7 विकेट था, जो इंग्लैंड के खिलाफ था. दूसरा टेस्ट मैच टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के लिए खास बन गया.

कोहली ने 25000 रनों का आंकड़ा पार किया

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इस मैच की दूसरी पारी में 20 रन बनाए. हालांकि, इस छोटी सी पारी में उन्होंने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के 25 हजार रन पूरे कर लिए. कोहली ने यह मुकाम 549 इंटरनेशनल पारियों में हासिल किया जो सबसे तेज है. इससे पहले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 577 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी.

पुजारा के लिए स्पेशल बना दिल्ली टेस्ट

टेस्ट मैचों में भारतीय बल्लेबाजी की ‘रीढ़’ चेतेश्वर पुजारा ने दिल्ली में अपना 100वां टेस्ट खेला. पहली पारी में बिना खाता खोले आउट होने वाले पुजारा ने अहम मौके पर टीम के लिए नाबाद 31 रन बनाए और विजयी चौका जड़कर अपने 100वें टेस्ट मैच को यादगार बना दिया. उनके साथ विकेटकीपर श्रीकर भरत 23 रन बनाकर नाबाद रहे. रवींद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने दोनों पारियों में कुल 10 विकेट झटके और पहली पारी में 26 रन भी बनाए.

ये भी पढ़ें: IND vs AUS 2nd Test: रॉकस्टार जडेजा के आगे ऑस्ट्रेलिया नतमस्तक, टीम इंडिया ने तीसरे दिन ही कंगारुओं को दी पटखनी

चार टेस्ट मैचों की सीरीज में दो मैच जीतकर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. भारत ने नागपुर टेस्ट भी तीन दिनों के भीतर पारी के अंतर से जीता था और दिल्ली में भी ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया ने तीसरे दिन ही पटखनी देकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की तरफ अपने कदम मजबूती से बढ़ा लिए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

49 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

57 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago