खेल

Ind Vs Aus: रोहित शर्मा ने क्यों दबाया दिनेश कार्तिक का गला ?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज शुरु हो चुकी है. जिसके पहले मैच में भारत को 4 विकेट से हार मिली है. बुधवार को मोहाली के स्टेडियम में मैच के दौरान कप्तान रोहित शर्मा अचानक दिनेश कार्तिक का गला दबाने लगें. जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Ind Vs Aus: टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारिंयों के मद्देनजर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. बुधवार को हुए मुकाबले में भारत ने बेहतर बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 209 रनों का टारगेट दिया था. जिसके जवाब में मैदान में उतरी कंगारु टीम ने लक्ष्य को हासिल भी कर लिया. लेकिन मैच के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने ऐसा कुछ किया जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर बुहत तेजी से हो रही है. ऑस्ट्रेलिया जब जीत की ओर बढ़ रही थी तभी गुस्साएं रोहित शर्मा ने अनुभवी विकेट दिनेश कार्तिक का गला दबा दिया.

यह देखकर  मैदान पर मौजूद दर्शक चौंक गए. दरअसल यह मामला एक डीआरएस के फैसले के लेकर था. जिस पर रोहित और कार्तिक अपने-अपने व्यू दे रहे थे. आस्ट्रेलियाई पारी के दौरान 12वें ओवर में स्टीव स्मिथ उमेश यादव की लगातार 2 गेंदों पर एक छक्का और एक चौका जड़ दिया इसके बाद उन्होने उमेश की तीसरे गेंद पर शॉट  खेलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वो बीट हो गए और गेंद सीधे जाकर कार्तिक के दस्ताने में समा गई. इस शॉट पर रोहित शर्मा ने कार्तिक से पूछा कि क्य बैट का कोई एज लगा है इस पर कार्तिक ने कहा वो श्योर नहीं हैं. इसके बाद रोहित ने डीआएस ले लिया. रोहित का यह फैसला सही साबित हुआ और स्टीव स्मिथ को वापस पवेलियन लौटना पड़ा.

इसके बाद इसी ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे ग्लैन मैक्सवेल का कट लगा और कार्तिक ने कैच लपका लेकिन कार्तिक इस बार भी श्योर नहीं थे. जिस पर रोहित शर्मा ने एक बार फिर डीआरएस लिया और यह सही भी साबित हुआ. इसी विकेट के बाद रोहित मजाकियां अंदाज में दिनेश कार्तिक के मुंह और गले को दबाने लगे. कार्तिक भी इस पर हंसने लगे औऱ दोनों अनुभवी खिलाड़ीयों के बीच हंसी-मजाक हुआ. मैदान पर दोनों भारतीय खिलाड़ियों के बीच हंसी-मजाक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

 

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

8 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

18 minutes ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजों आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

33 minutes ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

44 minutes ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

52 minutes ago

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

2 hours ago