खेल

Rohit Sharma 100: हिटमैन इज बैक… न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोका तूफानी शतक, खत्म किया 3 साल का इंतजार

Rohit Sharma Century: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच खेला जा रहा है. टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले गेंदबाजी चुनी. जवाब में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत धमाकेदार हुई. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच 200+ रन की साझेदारी हुई. दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बैटिंग की और कीवी गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी. इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने करीब तीन साल का इंतजार खत्म करते हुए शतक जड़ा. रोहित लंबे अरसे से रनों के लिए संघर्ष कर रहे थे. बता दें, रोहित ने आखिरी शतक 19 जनवरी 2020 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमाया था.

रोहित का 30वां शतक

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में अपना शतक पूरा किया. यह रोहित के वनडे करियर का 30वां शतक 83 गेंदों पर आया है. रोहित ने अपनी पारी में 9 चौके और 6 छक्के जमाए हैं.

ये भी पढ़ें: Team India: न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी मैच से पहले ‘महाकाल के दरबार’ पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, ऋषभ पंत के स्वस्थ होने के लिए की प्रार्थना

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

-सचिन तेंदुलकर- 463 मैच, 49 शतक
-विराट कोहली- 268 मैच, 46 शतक
-रिकी पोंटिंग- 375 मैच, 30 शतक
-रोहित शर्मा- 240 मैच, 30 शतक
-सनथ जयसूर्या- 445 मैच, 28 शतक

आपको बता दें इस शतक के साथ ही भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है. रोहित के नाम अब 30 वनडे शतक हो गए हैं. रोहित इतिहास में 50 ओवर के प्रारूप में सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में केवल सचिन तेंदुलकर (50) और विराट कोहली (46) से पीछे हैं.

रोहित का आखिरी वनडे शतक जनवरी 2020 में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था. अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका आखिरी शतक सितंबर 2021 में प्रतिष्ठित ओवल स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में आया था. रोहित के नाम पर तीन 200+ स्कोर के साथ एकदिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक दोहरे टन का रिकॉर्ड है.

रोहित शर्मा का वनडे रिकॉर्ड-
– 241 मैच, 9782 रन, 48.91 औसत
-30 शतक, 48 अर्धशतक, 3 दोहरे शतक
– 895 चौके, 273 छक्के

इस साल भारत को वनडे वर्ल्ड कप 2023 भी खेलना है. ऐसे में गिल-रोहित की शानदार ओपनिंंग जोड़ी टीम इंडिया के लिए एक वरदान बन सकती है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में इन दोनों बल्लेबाजों ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

मंच की चमक से परे जमीन की सियासत, भूपेंद्र चौधरी के कार्यकाल में कैसे सक्रिय रहा यूपी बीजेपी का संगठन?

भूपेंद्र सिंह चौधरी का यूपी बीजेपी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल संगठन को मजबूत करने…

6 minutes ago

एक महिला, 4 पति, 9 बच्चे… दूसरे के साथ मिलकर तीसरे पति पर किया ये कांड, जांच में जुटी पुलिस

UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

15 minutes ago

‘क्या सांसद अब व्यक्तिगत मामले भी सीधे सुप्रीम कोर्ट लाएंगे?’- महुआ मोइत्रा की अर्जी पर सॉलिसिटर जनरल का तंज

Supreme Court: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 1…

16 minutes ago

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

19 minutes ago

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

35 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

38 minutes ago