खेल

IND vs PAK Asia Cup 2023: कोहली और राहुल ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की ली जमकर खबर, जड़ा शानदार शतक, टीम इंडिया ने कूटे 356 रन

IND vs PAK Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का रूका हुआ मुकाबला सोमवार को बारिश के कारण भले ही देर से शुरू हुआ लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने जो लय रविवार को पकड़ी थी, वह रिजर्व डे पर भी बरकरार रही. सोमवार को भारत ने अपनी पारी को दो विकेट पर 147 रन के स्कोर से आगे बढ़ाया और विराट-केएल राहुल की जोड़ी ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर खबर लेनी शुरू कर दी. दोनों बल्लेबाजों ने शानदार शतक जड़ते हुए भारत को एक मजबूत स्थिति में ला दिया. टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के इस मुकाबले में पाकिस्तान को 357 रनों का टारगेट दिया है.

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ इस प्रारूप में अपने सबसे बड़े स्कोर की बराबरी भी कर ली है. विराट कोहली कोहली ने अपने 47वें शतक के दौरान 94 गेंद में नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 122 रन बनाए.

कोहली-राहुल के बीच 233 रनों की साझेदारी

विराट ने चार महीने से अधिक समय बाद पहला मुकाबला खेल रहे केएल राहुल (नाबाद 111 रन, 106 गेंद, 12 चौके, दो छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 233 रन की अटूट साझेदारी भी की. इन दोनों ने डेथ ओवरों में आक्रामक रुख अपनाया जिससे भारत अंतिम 10 ओवर में 105 रन जोड़ने में सफल रहा. कोहली का कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में यह लगातार चौथा शतक है. वहीं पाकिस्तान के गेंदबाज विकेट के लिए तरसते नजर आए. पिछले मैच में भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने वाले शाहीन आफरीदी ने 10 ओवर में 79 लुटाए.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK Asia Cup 2023: लगातार तीन दिन ग्राउंड पर टीम इंडिया, कैसे मैनेज होगा वर्कलोड?  

इसके पहले, मूसलाधार बारिश के कारण रविवार को मैच रिजर्व दिन में कराने का फैसला लिया गया था. तब भारत ने 24.1 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए थे. भारत की शुरूआत जबरदस्त रही थी और कप्तान रोहित शर्मा ने शुभमन गिल के साथ मिलकर पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ खूब रन बटोरे. दोनों बल्लेबाजों ने हाफ सेंचुरी लगाकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था. हालांकि, 2 रनों के अंतराल पर ही दोनों खिलाड़ी पवेलियन लौट गए थे. पाकिस्तान की तरफ से शाहीन आफरीदी और शादाब खान ने एक-एक विकेट हासिल किया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

भूपेन हजारिका समारोह में PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- कुछ लोग ‘नाराज फूफा’ की तरह

भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में पीएम मोदी (PM Modi) ने विपक्ष…

47 minutes ago

पूर्वोत्तर के हर परिवार की तरक्की सुनिश्चित कर रही सरकार, सहयोग और सद्भाव से बढ़ रहा क्षेत्र: पीएम मोदी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह…

1 hour ago

‘गोली की आवाज सुन चलाने वाले को अंधेरे में पहचान लिया?’ पुलिसिया दावे पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आगरा के जगदीशपुरा थाने के एक मामले में अंधेरे में सिर्फ…

1 hour ago

सिक्किम में दौड़ेगी पहली ट्रेन! 5.3 KM लंबी सबसे बड़ी सुरंग की खुदाई पूरी, 14 सुरंगों का काम खत्म

Sivok Rangpo Rail Line: सिक्किम को रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली सिवोक-रंगपो रेल परियोजना में…

1 hour ago

RBI फिर बढ़ा सकता है ब्याज दरें, महंगाई पर लगाम लगाने के लिए दिसंबर में हो सकता है बड़ा फैसला

RBI की दिसंबर मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट बढ़ने की संभावना है. विशेषज्ञों के…

2 hours ago

VIP रिसेप्शन में भी सुरक्षित नहीं जेब: पूर्व विधायक जी के 27 हजार की नगदी लेकर उड़ा जेबकतरा

संभल में सपा के राज्यसभा सांसद जावेद अली खान के बेटे के रिसेप्शन में शामिल…

2 hours ago