देश

G20 Gala Dinner: दुनियाभर के नेताओं को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया विशेष भोज, समापन के बाद सामने आईं पीएम-सीएम और मंत्रियों की तस्वीरें

G20 Summit Dinner Photos: भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में कराए गए G20 समिट में दुनियाभर की हस्तियां आईं. यहां आए विदेशी मेहमानों को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजधानी में रात्रि भोज (Dinner) दिया. डिनर में विदेशी मेहमानों के साथ उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य और कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे. डिनर में मेहमानों के लिए खास पकवान बनवाए गए थे.

डिनर में शरीक हुए देशी-विदेशी नेताओं को यहां तस्वीरों में देखा जा सकता है. इस विशेष डिनर का आयोजन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में किया गया.

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से दिए गए रात्रिभोज के मेनू में बाजरा का भी जिक्र था. रात्रि भोज के लिए तैयार की गई व्यंजन सूची में ऐसे व्यंजन भी शामिल किए गए जो भारत में मॉनसून के दौरान खाए जाते हैं.

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से बतिया रहे थे, तब बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्री ने उनसे ऐसे भेंट की. पीएम मोदी के धुर विरोधियों में से एक नी​तीश कुमार ने पहले हाथ जोड़े. उसके बाद वह पीएम से हाथ मिलाते नजर आए.

  • विशेष डिनर के मेनू की शुरुआत इस परिचय के साथ हुई कि भारत, अपनी सारी विविधता के साथ, ‘स्वाद’ से कैसे जुड़ा है. मेनू में लिखा था, “परंपराओं, रीति-रिवाजों और जलवायु का मिश्रण, भारत कई मायनों में विविध है, स्वाद हमें जोड़ता है.”

  • डिनर में पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने भी हिस्सा लिया. इस दौरान एक से एक स्वादिष्ट शाकाहारी व्यंजन परोसे गए. बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने भी डिनर का लुत्फ लिया. वो स्मृति ईरानी से यूं मुखातिब दिखीं.

  • राष्ट्राध्यक्षों और अन्य विश्व नेताओं को भोजन का एक अनोखा अनुभव दिया गया, जिसमें भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत की झलक दिखाते हुए चांदी और सोने की परत वाले बर्तनों पर खाना परोसा गया.

  • जापान के प्रधानमंत्री फ़ुमिओ किशिदा अपनी पत्नी के साथ भारत आए. यहां दिल्ली में उनकी पत्नी भारतीय परिधानों में नजर आईं. उन्होंने डिनर के दौरान ये साड़ी पहनकर हिस्सा लिया.

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तमिल नाडु के सीएम स्टालिन के साथ. स्टालिन भी जी-20 के आयोजन में दिल्ली पहुंचे थे.

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के साथ.

  • मोदी सरकार के मंत्री पीयूष गोयल ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से मिलते हुए.

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की ओर से होस्ट किए गए डिनर में पहुंचे. वह विदेशी नेताओं से बतियाते नजर आए.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

5 minutes ago

बलूचिस्तान में BLA का कहर, 7 दिन में 15 हमले, 27 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…

10 minutes ago

‘हर खबर के लिए अनुमति कैसे मांगें?’, DPDP Act के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीडिया, केंद्र को नोटिस

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…

10 minutes ago

दिल्ली की सभी जिला अदालतों में 27 अक्टूबर को न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे वकील, ACP और SHO को निलंबित करने की मांग

दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने वकीलों के साथ…

17 minutes ago

नोएडा होमबॉयर्स गबन मामला: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी प्रमोटर अनिल मिठास को राहत या झटका? कोर्ट ने ED को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में घर खरीदारों के 126.30 करोड़ रुपये के कथित गबन से…

24 minutes ago