खेल

IND vs PAK: अहमदाबाद में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत, 14 अक्टूबर को भारत के साथ होगा महामुकाबला

World Cup 2023 IND vs Pak: वर्ल्ड कप 2023 का आज दसवां मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है. भारत अपना दो मैच खेल चुकी है. पहले मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था. वहीं दूसरे मैच में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है. अब भारत का तीसरा मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाफ होगा. वहीं पाकिस्तान की टीम भी हैदराबाद में अपना दो मैच खेलने के बाद अहमदाबाद पहुंच चुकी है. बुधवार को जब पाकिस्तान टीम अहमदाबाद पहुंची तो टीम का भव्य स्वागत किया गया. फैंस दोनों देशों के बीच होने वाले मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

अहमदाबाद में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत

भारत इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रही है. ऐसे में भारत सभी टीमों की अच्छे से खातिरदारी कर रही है. पाकिस्तान टीम की मेजबानी में भी भारत कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. होटल से लेकर एयरपोर्ट तक और एयरपोर्ट से लेकर फ्लाइट तक, सभी जगहों पर पाक खिलाडियों की बेहतरीन खातिरदारी की जा रही है. अहमदाबाद में जब पाकिस्तान क्रिकेट टीम पहुंची तो सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया.

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा ने जड़ा तूफानी शतक, तोड़ डाला सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

पाक टीम को फ्लाइट में मिला सरप्राइज

हैदराबाद में दो मैच में जीत दर्ज करने के बाद जब पाकिस्तान की टीम अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी तो फ्लाइट में पूरी टीम को सरप्राइज मिला. 31 हजार फीट की ऊंचाई पर पाकिस्तान टीम ने केक काटकर जश्न मनाया. वहीं जब टीम फ्लाइट से उतरकर होटल पहुंची तो वहां भी सभी खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया. होटल में प्रवेश के दौरान फूल बरसाए जा रहे थे. वहीं गुजराती परिधान में कुछ युवतियां नृत्य भी कर रही थी. इसका वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डाला है.

14 अक्टूबर को है भारत-पाकिस्तान के बीच मैच

भारत और पाकिस्तान की टीम 14 अक्टूबर को वर्ल्ड कप के 12वें मैच में आमने-सामने होंगी. दोनों टीम अपना तीसरा मैच खेलने के लिए उतरेगी. भारत और पाकिस्तान टीम विश्व कप 2023 में दो-दो मैच खेल चुके हैं. जिसमें दोनों ही टीम को जीत मिली है. ऐसे में दोनों ही टीम शनिवार को होने वाले मैच में जीत दर्ज कर अपना लय बरकरार रखना चाहेगी.

Vikash Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

32 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago