खेल

IND vs WI: रोहित-यशस्वी के नाम दर्ज हुआ अनोखा रिकॉर्ड, 40 साल पहले टेस्ट क्रिकेट में दिखा था ये संयोग

IND vs WI 1st Test Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच डोमिनिका में दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट खेला जा रहा है. टेस्ट मैच के पहले लिए भारतीय टीम ने मेजबान वेस्टइंडीज को सस्ते में समेटकर इस मुकाबले में अपनी पकड़ बना ली है. रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से भारत ने वेस्टइंडीज को पहली पारी में 150 रन पर समेटने के बाद स्टंप तक बिना विकेट गंवाए 80 रन बना लिए थे. कप्तान रोहित शर्मा 30 और यशस्वी जायसवाल 40 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं.

वहीं रोहित और जायसवाल के ओपनिंग के लिए उतरते ही 40 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया. 1983 के बाद ऐसा पहली बार हुआ जब भारत के लिए टेस्ट में दो ऐसे ओपनर बल्लेबाज़ी करने के लिए मैदान पर उतरे, जो मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलते हैं. इसके पहले, 1983 में रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर ने आखिरी बार ऐसा किया था.

अश्विन ने झटके 5 विकेट

भारत ने अश्विन (60 रन देकर पांच विकेट) की बदौलत टी ब्रेक तक वेस्टइंडीज के 137 रन पर आठ विकेट चटका दिए थे. आखिरी सत्र में केमार रोच और जोमेल वारिकन के आउट होते ही वेस्टइंडीज की पहली पारी 150 रनों पर सिमट गई. रहकीम कॉर्नवाल 19 रन बनाकर नाबाद रहे. वेस्टइंडीज के लिए पदार्पण कर रहे एलिक अथानेज ही भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना कर सके. हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए. अथानेज ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए और वे भी अश्विन का शिकार बने.

भारत के लिए लेफ्ट आर्म स्पिनर रविंद्र जडेजा ने 14 ओवर में 24 रन पर तीन विकेट लिए. जबकि तेज गेंदबाज शारदुल ठाकुर और मोहम्मद सिराज को एक-एक सफलता मिली. अश्विन ने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (टेस्ट, एकदिवसीय और टी20 अंतरराष्ट्रीय में मिला कर) में 700 विकेट पूरे किए। वह अनिल कुंबले (956) और हरभजन सिंह (711) के बाद इस उपलब्धि को हासिल करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. अश्विन ने वारिकन को आउट कर पांचवां विकेट हासिल किया.

ये भी पढ़ें: IND vs WI First Test: लंच तक भारतीय गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, वेस्टइंडीज ने 68 रनों पर गंवाए 4 विकेट

टीम इंडिया का स्कोर 80-0

भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो डेब्यू मैच में यशस्वी जायसवाल ने अभी तक शानदार बल्लेबाजी की है और 40 रन बनाकर नाबाद हैं. टीम इंडिया और उनके फैंस चाहेंगे कि पहले मुकाबले में वे एक बड़ी पारी खेलें. वहीं कप्तान रोहित शर्मा भी अच्छे टच में नजर आए हैं और 30 रन बनाकर नाबाद हैं. दूसरे दिन भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरेगी तो वेस्टइंडीज के स्कोर को पार करने के साथ ही कोशिश यह भी होगी कि पहली पारी में मेजबानों के सामने रनों का पहाड़ खड़ा किया जाए. टीम इंडिया अगर ऐसा करने में कामयाब रहती है तो वेस्टइंडीज की टीम ज्यादा दबाव में आ सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

4 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

21 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

24 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

31 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

1 hour ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

1 hour ago