खेल

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारतीयों का जलवा, दसवें दिन दिलाए दो गोल्ड, पारुल चौधरी और अन्नू रानी का ऐतिहासिक प्रदर्शन

Asian Games 2023: चीन में हो रहे 19वें एशियन गेम्स में भारतीय एथलीट्स लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. मंगलवार को भारत के स्टार एथलीट्स पारुल चौधरी ने महिलाओं की पांच हजार मीटर की रेस में इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. महिला एथलीट्स ने आखिरी के 30 सेकेंड में बाजी पलटते हुए गोल्ड हासिल कर लिया. वहीं, महिलाओं केभाला फेंक कॉम्पटिशन में अन्नू रानी ने सर्वश्रेष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है.

अंतिम समय में पारुल ने पलटी बाजी

पारुल चौधरी शुरुआत में पीछे चल रही थीं लेकिन उन्होंने अंतिम समय में जोर लगाते हुए जापान की खिलाड़ी रिरिका हिरोनका को पीछे कर दिया और पांच हजार मीटर का रेस पूरा कर लिया. पारुल चौधरी ने 15 मिनट 14.75 सेकेंड में पांच हजार मीटर का रेस जीत के बाद वो काफी खुश दिखाई दे रही थीं. इधर, महिलाओं की भाला फेंक प्रतियोगिता में अन्नु रानी का सर्वश्रेष्ट थ्रो 62.92 मीटर रहा.

ये भी पढ़ें- Asian Games 2023: 9वें दिन भी भारत का जलवा कायम, 56 मेडल के साथ चौथे नंबर पर भारत, जानें पूरा अपडेट

दसवें दिन आए दो गोल्ड

19वें एशियाई गेम्स के 10वें दिन पारुल चौधरी ने भारत को 14वां गोल्ड दिलाया. वहीं अन्नू रानी ने भाला फेंक प्रतियोगिता में 15वां गोल्ड जीतकर देश का गौरवान्वित कर दिया. अन्नू रानी महिला जैवलिन इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड अपने नाम किया है. वो पहली बार एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीती हैं. एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. सभी खिलाड़ी अब तक देश को 62 मेडल दिला चुके हैं. जिसमें 15 गोल्ड शामिल है. आज दसवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने दो गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

पेरिस ओलंपिक के लिए कर चुकी हैं क्वालीफाई

एशियन गेम्स 2023 से पहले इसी वर्ष जुलाई महीने में पारुल चौधरी ने बैंकॉक में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था. महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में उन्होंने पदक हासिल किया था. एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के बाद पारुल ने अगस्त महीने में बुडापेस्ट में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 3000 मीटर की रेस में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था. पारुल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली हैं. पारूल चौधरी वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो बार देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

21 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

43 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

57 minutes ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

9 hours ago