दत्ताजीराव गायकवाड़ का निधन
Test Cricketer Dattajirao Gaekwad Passes Away: भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर दत्ता गायकवाड़ का मंगलवार को निधन हो गया. बड़ौदा के एक अस्पताल में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण उनका निधन हो गया. वह 95 साल के थे. दत्ताजीराव भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और नेशनल कोच अंशुमान गायकवाड़ के पिता थे.
परिवार के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि वह पिछले 12 दनों से बड़ौदा के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रह रहे थे. मंगलवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली. बता दें कि दत्ता गायकवाड़ ने साल 1952 से 1961 के बीच भारत के लिए 11 टेस्ट मैच खेले थे. उन्होंने साल 1959 में इंग्लैंड दौरे के दौरान राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी की थी.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत के पूर्व कप्तान और भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर दत्ताजीराव गायकवाड़ के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, बताया कि दत्ताजीराव ने भारत के लिए 11 टेस्ट मैच खेले और 1959 में भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान टीम का नेतृत्व किया था. बीसीसीआई ने अपने पोस्ट में आगे लिखा की उनकी कप्तानी में बड़ौदा ने साल 1957-58 सीजन में फाइनल में सर्विसेज को हराकर रणजी ट्रॉफी जीती थी. बोर्ड गायकवाड़ के परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है.
1. रोनाल्ड ड्रैपर- उम्र 97 साल 51 दिन (साउथ अफ्रीका)
2. नील हार्वे-उम्र 95 साल 128 दिन (ऑस्ट्रेलिया)
3. ट्रेवर मैक्मेहॉन- उम्र 94 साल 97 दिन (न्यूजीलैंड)
4. वजीर मोहम्मद- उम्र 94 साल 53 दिन (पाकिस्तान)
5. सीडी गोपीनाथ- उम्र 93 साल 349 दिन (भारत)
क्रिकेट की ये खबरें भी पढ़ें-
T20 World Cup से पहले बांग्लादेश ने बदला कप्तान, ये खिलाड़ी संभालेंगे तीनों फॉर्मेट में कप्तानी
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…