उदय सहारन (सोर्स-सोशल मीडिया)
U-19 Asia Cup 2023: अंडर 19 एशिया कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. शनिवार 25 नवंबर को बीसीसीआई की जूनियर क्रिकेट चय समिति ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की. यूएई में खेले जाने वाले अंडर 19 एशिया कप में उदय सहारन की अगुवाई में भारतीय टीम उतरेंगी. बीसीसीआई ने एक्स पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है.
अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, उदय सहारन (कप्तान), सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, अरवेल्ली अवनीश राव (विकेटकीपर), मुरुगन अभिषेक, सौम्य कुमार पांडे (उप-कप्तान), इनेश महाजन, धनुष गौड़ा, आराध्य शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी.
प्रेम देवकर, अंश गोसाई, मोहम्मद अमान.
दिग्विजय पाटिल, जयंत गोयत, पी.विग्नेश, किरण चोरमले.
ये भी पढ़ें- Rahul Dravid: क्या राहुल द्रविड़ टीम इंडिया को कहेंगे बाय-बाय? IPL की दो टीमों से मिला बड़ा ऑफर!
8 दिसंबर- भारत vs अफगानिस्तान, पाकिस्तान vs नेपाल, 9 दिसंबर- बांग्लादेश vs यूएई, श्रीलंका vs जापान, 10 दिसंबर- भारत vs पाकिस्तान, अफगानिस्तान vs नेपाल, 11 दिसंबर- श्रीलंका vs यूएई, बांग्लादेश vs बांग्लादेश vs जापान, 12 दिसंबर- पाकिस्तान vs अफगानिस्तान, भारत vs नेपाल, 13 दिसंबर- बांग्लादेश vs श्रीलंका, यूएई vs जापान, 15 दिसंबर- दुबई में पहला सेमीफाइनल, ओवल में दूसरा सेमीफाइनल, 17 दिसंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में फाइनल मुकाबला.
अंडर 19 एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला अफगानिस्तान से होगा. जबकि दूसरा मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ होना है. फाइनल मुकाबला 17 दिसंबर को खेला जाएगा. बता दें कि टीम इंडिया इस टूर्नामेंट की मौजूदा चैंपियन है और वह अब तक आठ बार ये खिताब अपने नाम कर चुकी है.
अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के लिहाज से एशिया कप अंडर 19 टूर्नामेंट काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अगले साल जनवरी-फरवरी में साउथ अफ्रीका में अंडर 19 वर्ल्ड कप खेला जाना है. बता दें कि टीम इंडिया अंडर 19 वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम है. भारत ने अब तक साल 2000, 2008, 2012, 2018, 2022 में वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है. वहीं साल 2016 और 2020 में ये टीम उप विजेता रह चुकी है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने वर्चुअल सुनवाई के दौरान चलती कार से पेश होने वाले अधिवक्ता…
कैसे योगी आदित्यनाथ के सुशासन मॉडल ने कानून-व्यवस्था, निवेश, एक्सप्रेसवे, ओडीओपी (ODOP) और प्रशासनिक सुधारों…
Ram Vilas Paswan Political Strategy: रामविलास पासवान को क्यों कहा जाता था राजनीति का 'मौसम…
MPNRC donkey nursing registration certificate: मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल ने जारी किया 'DONKEY MPNRC' के…
भारत की पहली महिला हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.आई. पद्मावती ने युद्ध, सामाजिक बंदिशों और…
भोजपुर का भूमिगत क्रांतिकारी आंदोलन कैसे कृषि संकट, मजदूरी और सामाजिक सम्मान के संघर्षों से…