IND vs AUS 2nd Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. मैच शुक्रवार से दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. उल्लेखनीय है कि कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी और 132 रनों से जीत लिया था. यह मैच नागपुर में खेला गया था.
वहीं, दूसरे टेस्ट में रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है. सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टीम में जगह दिया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम में दो बदलाव हुए हैं. रेनशॉ की जगह ट्रेविस हेड को जगह मिली है, वहीं मैथ्यू डेब्यू करेंगे.
प्लेइंग इलेवन :
ऑस्ट्रेलिया : डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लास्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स के (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), टॉड मर्फी, नाथन लियोन, मैथ्यू कुह्न्मैन.
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज.
–आईएएनएस
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…