खेल

IND vs AUS: जडेजा ने टेस्ट में पूरे किए अपने 250 विकेट, इस खास क्लब में हुए शामिल

India vs Australia: टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दूसरे मैच में अपना 250वां टेस्ट विकेट लेने के लिए उस्मान ख्वाजा को आउट किया. जडेजा 250 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय बन गए. सबसे तेज इस लैंडमार्क तक पहुंचने के मामले में जडेजा केवल रविचंद्रन अश्विन से पीछे हैं. वह कपिल देव, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह और अश्विन के बाद टेस्ट क्रिकेट में इस रिकॉर्ड को हासिल करने वाले सिर्फ पांचवें भारतीय बन गए हैं.

कैसा रहा है जडेजा का अब तक का सफर
जडेजा ने साल 2012 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उसके बाद से उन्होंने अब तक 62 टेस्ट की 117 पारियों में 24.38 की औसत से 250 विकेट ले लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 11 बार 5 विकेट और एक बार मैच में 10 विकेट लिए हैं.

जडेजा के लिए यादगार कमबैक
बीते कुछ महीने जडेजा के लिए ज्यादा अच्छे नहीं रहे. वो चोट के कारण काफी समय तक खेल से दूर रहे हैं. आपको बता दें जडेजा की पिछले साल अगस्त में घुटने की सर्जरी हुई थी. इसके बाद वह करीब छह महीने तक क्रिकेट से दूर रहे थे. मगर पहले नागपुर और अब दिल्ली में भी जडेजा टीम में अहम भूमिका निभा रहे हैं.

263 रन पर सिमटी कंगारू टीम की पहली पारी

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भारतीय अटैक के आगे संघर्ष करते नजर आए. आलम ये रहा कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 263 रन के स्कोर पर पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले सिमट गई. भारत की ओर से मोहम्मद शमी (4 विकेट), रवींद्र जडेजा और आर अश्विन ने भी 3-3 विकेट लिए.

शमी के तूफान के आगे फ्लॉप कंगारू

टीम इंडिया के सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बार टीम में अपनी अहम भूमिका को निभाते हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे मैच में सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम भारतीय बॉलर्स के आगे फेल नज़र आई. इस पारी में मोहम्मद शमी ने 4, रविचंद्रन अश्विन ने 3 और रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

2 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

3 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

3 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

4 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

4 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

4 hours ago