देश

लखनऊ और आगरा में थूकना मना है!

उत्तर प्रदेश के नगरीय निकाय ने लखनऊ (Lucknow) और आगरा (Agra) की स्वच्छता के लिए 1 सप्ताह के विशेष अभियान की शुरुआत की है. स्वच्छ भारत मिशन (SBM) नगरीय द्वारा लखनऊ एवं आगरा शहरों में आज 23 फरवरी से एक सप्ताह तक यानी 01 मार्च 2023 तक ‘थूकना मना है’ अभियान चलाया जा रहा है.

स्वच्छ भारत मिशन नगरीय द्वारा संचालित इस अभियान के तहत नगर निगम आगरा और लखनऊ में किए गए सौंदर्यीकरण को खराब करने वालों से जुर्माना भी वसूलने की तैयारियाँ की गईं हैं जिसके तहत खुले में पेशाब करने, थूकने या गन्दगी फैलाने पर 50 रुपये से 250 रुपये तक जुर्माना वसूला जा रहा है.

बक़ौल राज्य मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) नेहा शर्मा (Neha Sharma), राज्य के नगरों को Good to Great बनाने का प्रयास निरंतर चल रहा है. इसी कड़ी में उन्हें वैश्विक मापदंडों पर भी श्रेष्ठ बनाने का संकल्प लिया गया है. आगरा और लखनऊ में G-20 की बैठकों का आयोजन किया गया. इसके लिए दोनो शहरों में G-20 कॉरिडोर का निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया गया था, अब उसकी निरन्तरता को बनाये रखना भी अति आवश्यक है.

उन्होंने कहा कि इसके लिए अब “थूकना मना है” अभियान शुरू किया गया है, जिसके अन्तर्गत स्वच्छ भारत मिशन नगरीय की गाइडलाइन के मानको के अनुसार साफ-सफाई, litter free zone, Red & yellow Spot, open urination के प्रति जीरो टॉलरेंस सुनिश्चित कराया जाएगा.

उत्तर प्रदेश ठोस अपशिष्ट (प्रबंधन संचालन एवं स्वच्छता) नियमावली 2021 के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर थूकने, पेशाब करने, मल त्यागने समेत अन्य गंदगी फैलाने पर जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है. जिसके तहत 06 लाख या इससे ज्यादा जनसंख्या वाले शहरों में 250 रुपये, छह लाख से कम जनसंख्या वाले नगर निगम में 150 रुपये, नगर पालिका क्षेत्र में 100 रुपये और नगर पंचायत क्षेत्र में 50 रुपये जुर्माना लागू किया गया है.

इस अभियान में गन्दगी फैलाते पाये जाने पर मौके पर ही चालान भी काटा जायेगा. रेड एवं येलो स्पॉट पर थूकते हुए पकड़े जाने पर 250 रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा. इसी तरह नो गार्बेज जोन में यदि गंदगी फैलाते पकड़े जाने पर 250 रुपये जुर्माना लगाने के साथ ही खुले में थूकने वाले को ‘Mr/Ms Pikoo (पीकू का खिताब देकर सम्मानित किया जायेगा.

“थूकना मना है” अभियान के अन्तर्गत आटो यूनियन के अध्यक्ष के साथ बैठक का आयोजन एवं मुख्य मार्ग पर आटो रैली का आयोजन किया जा रहा है. G-20 समिट कॉरिडोर के साथ-साथ सेल्फी प्वाइंट्स/ अस्थायी स्मारकों के पास SBM ब्रांडिंग एवं खुले में थूकने पर जुर्माना का प्रावधान हेतु होर्डिंग भी लगाई जा रही हैं.

रेडियो / पब्लिक एनाउन्समेंट द्वारा खुले में थूकने पर लगाये जाने वाले जुर्माने की जानकारी दी जाने के साथ ही पुलिस प्रशासन को उक्त अभियान के समर्थन और समन्वय स्थापित किया जा रहा है. नगर विकास की बसों, ऑटो पर थूकने पर लगाये जाने वाले जुर्माने का संदेश प्रचारित करने के साथ ही स्थानीय NGO को शामिल कर व्यापक जागरूकता और सार्वजनिक जुड़ाव कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. “थूकना मना है” अभियान के अन्तर्गत प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेशन एवं टी-शर्ट वितरण किया जाना भी प्रस्तावित है.

Divyendu Rai

Recent Posts

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

8 minutes ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

15 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

55 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

1 hour ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

1 hour ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

1 hour ago