खेल

IND vs BAN 1st Test DAY 3: बांग्लादेश को 513 रन का टारगेट, गिल-पुजारा ने जमाए शानदार शतक

IND vs BAN 1st Test DAY 3: बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने मेजबान के सामने 513 रन का लक्ष्य रखा है. दूसरी पारी में भारत 254 रन की बढ़त के साथ बल्लेबाजी करने उतरी और 2 विकेट खोकर 258 रन पर पारी घोषित की. बांग्लादेश के सामने अब 513 रन का लक्ष्य है.

-तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बेहद बांग्लादेश पूरी तरह से बैकफुट पर है. मेजबान टीम के सामने बेहद मुश्किल लक्ष्य है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने बिना विकेट गंवाए 42 रन बनाए हैं. स्टंप्स के बाद जाकिर हसन (17) और नजमुल हसन शान्तो (25) नाबाद लौटे. अंतिम दो दिनों में बांग्लादेश को ये मैच जीतने के लिए 471 रन की जरुरत है.

-टीम इंडिया ने 258 रन के स्कोर पर पारी घोषित करने का फैसला किया. बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 513 रन का लक्ष्य रखा है. 

– पुजारा ने 51 पारियों के बाद शतक जमाया है.

– पुजारा- विराट कोहली क्रीज पर हैं. पुजारा ने अर्धशतक जमाया है.

– शुभमन गिल ने पहला टेस्ट शतक जमाया. वे 110 रन बनाकर आउट हुए.

-तीसरे दिन चाय तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 140 रन बना लिए हैं. स्कोर-140/1

शुभमन गिल (76 रन) और चेतेश्वर पुजारा (23 रन) क्रीज पर हैं.

– दूसरे सेशन में अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट पर भारत ने 123 रन बना लिए हैं.

-अब क्रीज पर शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा हैं.

टीम इंडिया का स्कोर: 70/1

-कपतान केएल राहुल एक बार फिर बल्ले से फ्लॉप रहे. वो 62 गेंद पर 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वे खालिद अहमद की बॉल पर फाइन लेग बाउंड्री पर खड़े तैजुल इस्लाम को कैच दे बैठे.

– तीसरे दिन के दूसरे सेशन में अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट खोए 50 रन बना लिए.

– टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन लंच तक अपनी दूसरी पारी में 36 रन बना लिए हैं. कप्तान केएल राहुल 20 (रन) और शुभमन गिल (15 रन) नाबाद हैं.

-केएल राहुल-गिल ने दी सधी हुई शुरुआत

-भारत को पहली पारी के बाद 254 रनों की लीड

भारत की दूसरी पारी शुरू

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

2 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

6 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

6 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

7 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

8 hours ago