खेल

IND vs ENG: विशाखापट्टनम में यशस्वी जायसवाल ने ठोका शतक, इंग्लिश गेंदबाजों की कर दी कुटाई

India vs England 2nd Test: विशाखापट्टनम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने घरेलू सरजमीं पर टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया है. पहली पारी की शुरुआत से ही जायसवाल लय में नजर आए. उनकी बल्लेबाजी में काफी आत्मविश्वास भी देखने को मिला. उन्होंने इंग्लिश गेंदबाजों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिए.

भारतीय सरजमीं पर पहला शतक

विशाखापट्टनम में इंग्लैंड के गेंदबाजों की यशस्वी ने जमकर कुटाई कर दी. उन्होंने सूजबूझ के साथ बल्लेबाजी की और जमकर बाउंड्री लगाए. यशस्वी का भारतीय धरती पर पहला शतक है. वहीं उनके टेस्ट करियर का ये दूसरा शतक है. यशस्वी ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक वेस्टइंडीज ने साल 2023 में जड़ा था.

इंग्लिश गेंदबाजों की जमकर ली खबर

यशस्वी जायसवाल कप्तान रोहित शर्मा के साथ भारतीय पारी की शुरूआत करने के लिए क्रीज पर आए. शुरुआत से ही वह अपने अंदाज में खेलते रहे. उन्होंने पहले रोहित शर्मा के साथ मोर्चा संभाला. उसके बाद उन्होंने शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के साथ पारी को संभाला. वह लगातार एक के बाद एक शॉर्ट खेलते रहे. बता दें कि हैदराबाद में खेले गए पहले मैच में भी उन्होंने 80 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी.

वेस्टइंडीज दौरे पर किया था डेब्यू

साल 2023 में यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज दौरे पर भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू किया था. इस दौरे पर उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया था. उसके बाद से ही यशस्वी जायसवाल टेस्ट टीम में बने हुए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनकी बल्लेबाजी औसत 45 से ज्यादा का है.

ये भी पढ़ें-

India vs England: रजत पाटीदार ने टेस्ट क्रिकेट में किया डेब्यू, सरफराज खान को प्लेइंग 11 में नहीं मिला मौका

IND vs ENG, 2nd Test: पहले दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 336-6

IND vs ENG: रविंद्र जडेजा-केएल राहुल की जगह किसे खिलाड़ी को मिलेगी एंट्री? देखें टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘घरों में दुबक जाओ..’ उज्जैन हिंसा में निशाने पर आए काजी, क्या है भोपाल कनेक्शन?

Ujjain Shahi Masjid Violence: उज्जैन की शाही मस्जिद चौड़ीकरण पर बवाल भड़का हुआ है. प्रशासन…

6 minutes ago

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा, प्रस्ताव पास होते ही बीजेपी का वॉकआउट, सदन में भारी हंगामा

Jammu Kashmir Full Statehood Proposal: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पूर्ण राज्य के दर्जे का प्रस्ताव हंगामे…

29 minutes ago

कभी पानी का बवंडर देखा है? बिहार में दिखा अमेरिका, कनाडा वाला करिश्मा- VIDEO

Samastipur Waterspout Viral Video: बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर में बेहद दुर्लभ और हैरान…

52 minutes ago

आडंबरी गुरुओं पर करारा तमाचा! ‘हनुमान अंश’ ने खोला सच, जानिए कौन है असली और फरेबी संत?

Hanuman Ansh Movie: 'हनुमान अंश' फिल्म ने याद दिलाए नीब करौरी बाबा और ब्रज के…

1 hour ago

DCAC में भाषा और डिजिटल क्रांति का संगम: ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं’ पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न

दिल्ली यूनिवर्सिटी के DCAC में ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं: नूतन विमर्श का निर्माण’ विषय…

1 hour ago