रविंद्र जडेजा (फोटो- पीटीआई)
India vs England: भारत और इंग्लैंड के खेले जा रहे 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में 15 फरवरी से खेला जाएगा. इसको लेकर दोनों टीम तैयारी में जुट गई है. लेकिन इससे पहले भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा पूरी तरह से फिट हैं और उनके खेलने की संभावना पूरी है. अपने होम ग्राउंड पर रविंद्र जडेजा इंग्लैंड जैसी बड़ी टीम के खिलाफ एक नई जिम्मेदारी के साथ मैदान पर उतर सकते हैं. जानकारी सामने आ रही है कि राजकोट में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में रविंद्र जडेजा को मध्यक्रम में जिम्मेदारी मिल सकती है.
शुरुआती दो मैच के बाद श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. वहीं केएल राहुल पूरी तरह से फिट नहीं होने के चलते तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं. ऐसे में भारतीय टीम के मध्य क्रम में जिस अनुभव की कमी दिख रही है, उसे भरने का काम रविंद्र जडेजा कर सकते हैं. टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा ने रविंद्र जडेजा के लिए यह जिम्मेदारी तय की है. बता दें कि राजकोट में प्रैक्टिस सेशन में जडेजा ने नेट में लंबे समय तक बल्लेबाजी की और उन्हें बैटिंग करते हुए रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ करीब से देख रहे थे.
राजकोट में प्री मैच प्रैक्टिस के दौरान रविंद्र जडेजा का नेट पर लंबे समय तक बल्लेबाजी करना और फिर रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ का उनपर निगरानी रखना इस बात का संकेत हैं कि राजकोट टेस्ट में जडेजा ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं. हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में जडेजा छठे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए थे. अब राजकोट में वह चौथे या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं.
क्रिकेट की ये खबरें भी पढ़ें-
NZ vs SA 2nd Test: पहले दिन का खेल खत्म, साउथ अफ्रीका ने बनाए 220-6, रचिन रवींद्र ने झटके 3 विकेट
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…