जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल.
Jet Airways founder Naresh Goyal: जेल में बंद जेट एयरवेज केे संस्थापक नरेश गोयल कैंसर से ग्रस्त हैं. ऐसे में उन्होंने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है ताकि वे समय पर कैंसर का इलाज करा सके. गोयल की इस बीमारी का खुलासा डाॅक्टरों द्वारा की गई जांच में सामने आई है. वहीं कोर्ट ने भी गोयल की मेडिकल रिपोर्ट की जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड गठित करने का आदेश दिया है.
बता दें कि पिछले ईडी की विशेष अदालत ने गोयल की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच के लिए आदेश पारित किया था. जमानत याचिका दायर करते हुए गोयल ने कहा कि डाॅक्टरों द्वारा की गई जांच में उन्हें घातक बीमारी कैंसर के बारे में पता चला. मेडिकल रिपोर्ट की माने तो गोयल की आंत में छोटा ट्यूमर है जिसे न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर कहा जाता है.
ये भी पढ़ेंः ‘पीएम मोदी का ग्राफ ऊपर चला गया है…टाइम बहुत कम है…’ किसान नेता जगजीत डल्लेवाल का Video वायरल
जानकारी के अनुसार इसके अलावा उन्हें 35 से 40 सेमी. का हायटस हर्निया भी है. याचिका में यह भी अपील की गई है कि गोयल को कैंसर से पहले पीईटी स्कैन कराना होगा. जिसके आधार पर डाॅक्टर कीमोथेरेपी की प्रोसेस को चालू करेंगे. याचिका में यह भी कहा गया है कि गोयल को जल्द से जल्द से जमानत दी जाए ताकि कैंसर के फैलने से पहले उपचार कराया जा सके.
बता दें कि 74 साल के नरेश गोयल को ईडी ने मनी लाॅन्ड्रिंग मामले में सितंबर 2023 में गिरफ्तार किया गया था. उन पर आरोप है कि उन्होंने केनरा बैंक से मिले 538 करोड़ रुपए ऋण की हेराफेरी की थी.
ये भी पढ़ेंः किसानों के दिल्ली कूच का चौथा दिनः किसान संगठनों और सरकार के बीच बैठक रही बेनतीजा, SKM का भारत बंद आज
US Midterm Elections 2026: डेमोक्रेट्स ने चुनाव के दौरान आम लोगों की जेब से जुड़े…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव को राहत देते हुए हाई कोर्ट…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट से 16 नवंबर…
PoK Protest: PoK के रावलकोट में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाई के बीच 3 लोगों की…
Meghalaya Cricket Association: मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के विवाद ने रणजी ट्रॉफी टीम को भी प्रभावित…
काशी के अंतिम शासक डॉ. विभूति नारायण सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने राजगद्दी से ज्यादा…