खेल

IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह के सामने नहीं चलता जो रूट का बल्ला, अब तक 21 पारियों में इतनी बार किया है आउट

India vs England: राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 319 रन पर ढेर हो गई. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को चलता किया. रूट का बुमराह के खिलाफ काफी खराब रिकॉर्ड रहा है. भारते के इस तेज गेंदबाज ने रूट को अब तक 9 बार आउट किया है. टेस्ट क्रिकेट में जो रूट और जसप्रीत बुमराह का 21 बार आमना सामना हुआ है. जिसमें रूट ने 254 रन बनाए हैं.

इस सीरीज में नहीं चल रहा रूट का बल्ला

इस टेस्ट सीरीज की बात करें तो हैदराबाद टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को एलबीडब्ल्यू किया था. वहीं विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने जो रूट को आउट किया था. भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की इस सीरीज में अभी तक जो रूट का बल्लेा नहीं चला है. 3 टेस्ट मैच की पांच पारियों में उन्होंने अब तक कुल 70 रन बनाए हैं. हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 29 रन बनाए थे, वहीं दूसरी पारी में वह दो रन बनाकर आउट हुए थे. इसके बाद विशाखापट्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में जो रूट ने 5 रन और दूसरी पारी में 16 रन बनाए थे. अब राजकोट टेस्ट की पहली पारी में रूट 18 रन बनाकर आउट हो गए.

खराब शॉट खेलकर आउट हुए रूट

दूसरे दिन दो झटका लगने के बाद जो रूट बल्लेबाजी करने आए और बेन डकेट के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वो क्रीज पर जमे रहे. तीसरे दिन की शुरूआत में वह अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. इसी दौरान वह रिवर्स लैप खेलने की कोशिश की, जिसमें वह कैच आउट हो गए. सेकेंड स्पिप में खड़े यशस्वी जायसवाल ने उनका कैच पकड़ा. जिस समय जो रूट आउट हुए थे, उस समय इंग्लैंड का स्कोर 224 रन था.

ये भी पढ़ें-

IND vs ENG: टीम इंडिया के खिलाफ बेन डकेट ने रचा इतिहास, 24 साल किसी खिलाड़ी ने पहली बार किया ये कारनामा

WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, टॉप पर पहुंचा न्यूजीलैंड

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

24 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago