खेल

IND vs PAK: क्या पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में खेलेंगे शुभमन गिल? रोहित शर्मा ने किया खुलासा, जानें टॉस पर क्या बोले भारतीय कप्तान

India vs Pakistan: भारत पाकिस्तान के बीच शनिवार को वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह है कि टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया के प्रिंस यानी शुभमन गिल खेलेंगे या नहीं. बता दें कि गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले डेंगू हो गया था, इसके चलते वो ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाप मैच में नहीं खेल सके थे. वहीं इलाज के लिए उन्हें  चेन्नई के एक अस्पताल में भी भर्ती हुए थे. हालांकि अब उनकी तबीयत ठीक हैं. फिर भी उनके खेलने पर सस्पेंस हैं.

बता दें कि डेंगू एक ऐसी बीमारी है जो कि शरीर को अंदर से तोड़कर रख देती है. इसके चलते मरीजों को बेहद कमजोरी महसूस होती है. ऐसे में मैच से पहले आज जब प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई तो सबसे बड़ा सवाल जो कप्तान रोहित शर्मा से पूछा गया वो शुभमन गिल को लेकर ही था. गिल के खेलने या न खेलने को लेकर बड़ा जवाब दिया है.

यह भी पढ़ें-BAN vs NZ World Cup 2023: बांग्लादेशी बल्लेबाजों पर भारी पड़े कीवी बॉलर्स, न्यूजीलैंड को मिला 247 रनों का आसान लक्ष्य

कितने फिट हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने अपने साथी ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल की तबीयत को लेकर बताया कि गिल की तबीयत 99 प्रतिशत ठीक हो गई है. ऐसे में संभावनाएं है कि गिल कल के मैच में खेलते नजर आ सकते हैं. बता दें कि गिल टीम इंडिया के लिए आज के वक्त में रोहित शर्मा के साथ बेस्ट ओपनर माने जाते हैं. रोहित के साथ गिल ने कई अहम और विस्फोटक पार्टनरशिप की हैं, जो कि मैच विनिंग साबित होते रहे हैं.

इसके अलावा मैच में टॉस जीतने को लेकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि टॉस मैच में कोई ज्यादा बड़ा फैक्टर नहीं होगा. रोहित शर्मा ने कहा कि हम टीम के लिहाज से तय करेंगे कि पहले बॉलिंग करना सही होगा, या बैटिंग. वहीं रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ पुराने जीत के रिकॉर्ड्स को लेकर कहा है कि रिकॉर्ड्स से उन्हें कोई खास फर्क नहीं पड़ता है, क्योंकि उनका ध्यान केवल अच्छा क्रिकेट खेलने पर है.

यह भी पढ़ें-IND vs PAK: क्या भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश डालेगी खलल? यहां जानें Weather Update

कल है पाकिस्तान के खिलाफ मैच

बता दें कि कल यानी शनिवार को टीम इंडिया नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलती नजर आएगी. खास  बात यह है कि टीम इंडिया वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए सभी 7 मैच जीती है. ऐसे में कल पाकिस्तानी टीम जहां वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपनी पहली जीत का वेट खत्म करने के इरादे से उतरेगी, तो वहीं दूसरी ओर टीम इंडिया इस 7-0 के रिकॉर्ड को 8-0 में बदलने की सोच के मैदान में आक्रामक खेल दिखाने उतर सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

4 minutes ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

8 minutes ago