देश

MP: CM शिवराज बोले- “मर भी जाऊंगा तो राख के ढेर से फीनिक्स पक्षी की तरह फिर से पैदा हो जाऊंगा, जनता की सेवा के लिए”

Shivraj Singh Chauhan BJP: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री शिवराज चौहान पुरजोर तरीके से भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार में जुटे हैं. उन्होंने लगातार तीसरे दिन भोपाल में रोड शो किया. शुक्रवार को उन्होंने गोविंदपुरा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर के समर्थन में जनसंपर्क और सभा की. इस दौरान उन्होंने विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और भाजपा सरकार के कामकाज के बारे में बताया.

भोपाल में आमजन से रूबरू हुए मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा, “अभी एक छोटा सा बच्चा मेरे पास आया था अगर वो कहीं हो तो, मैंने उसकी चिट्ठी पढ़ ली है. मिस्बाह बेटे ने मुझे एक चिट्ठी लिखी है, कि शिवराज मामा…आपसे निवेदन यह है कि मेरे अब्बा 4 महीने से बीमार हैं वो चल नहीं पा रहे हैं उनके पांव काम नहीं कर रहे हैं. मैं अभी तुम्हारे अब्बा से मिलूंगा और जो तुमने कहा है कि मामा उनके इलाज में मदद करो बेटा पूरा इलाज होगा चिंता मत करना. मिस्बाह जैसे भांजों को ये मामा कभी निराश नहीं करेगा. तुम्हारे पापा जल्द ही ठीक होंगे.”

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कहा, “मैं उत्तराखंड से गंगा जी की पूजा करके आया हूं, और एक ही संकल्प लेकर आया हूं कि मध्य प्रदेश की धरती पर भारी बहुमतों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे.”

मुख्यमंत्री शिवराज बोले, “मामा से कांग्रेस बहुत डरती है. रोज गाली देती रहती है. राहुल बाबा से लेकर कमलनाथ तक और कल तो कुछ लोगों ने मामा का श्राद्ध भी करवा दिया. ट्वीट कर दिया! कि मामा तेरा श्राद्ध हो गया. मेरे बहनों और भाइयों, मामा के मरने की भी दुआएं की जा रही हैं.”

मुख्यमंत्री शिवराज बोले, “ऐसा क्या है मामा में….? कांग्रेस के लोग दिन – रात, सुबह – शाम एक ही नाम शिवराज चौहान कई बार नींद में भी चमक जाते हैं शिवराज मामा तेरा सत्यानाश हो जाए कहां से आ गया. लेकिन मैं शिवराज हूं, अपनी जनता का सेवक. अगर मर भी जाऊंगा तो राख के ढेर से फीनिक्स पक्षी की तरह फिर से पैदा हो जाऊंगा, अपनी जनता की सेवा के लिए!”

“मेरे श्राद्ध करने की दुआ करने वालों मैं भगवान से दुआ करता हूं तुम्हें लंबी उम्र दे और तुम भी सुखी रहो, लेकिन तुम भी भाजपा की सरकार में ही सुखी रहोगे.”

मुख्यमंत्री शिवराज बोले, “मध्य प्रदेश का कांग्रेस ने तो सत्यानाश कर दिया था. कल राहुल बाबा आए कहते हैं, “मोहब्बत की दुकान लेकिन झूठ की दुकान खोलते हैं. पता नहीं कितने आरोप लगा दिए मामा पर.., मामा झूठा, मामा बेईमान..”

“अच्छा, बोलते-बोलते यह भी बोल गए कि कमलनाथ की उम्र 72 साल है. उन्होंने पूछा था क्या भाई, राहुल गांधी उम्र बताते तो सही बताते; 77 साल की उम्र 72 साल बता रहे हैं. अभी तो मैं जवान हूं कितने झूठ बोले…?”

“मेरी बहनों और भाइयों ये वो कांग्रेस है जिसने देश को तबाह और बर्बाद किया. जिन्होंने भारत को घोटालों का देश बनाने का पाप किया था तो कांग्रेस ने किया था. इन्होंने कितने घोटाले किए….?”

“कोयला घोटाला, 2G घोटाला, 3G घोटाला, 4G घोटाला, जीजा जी घोटाला, घोटाले पर घोटाले जिन्होंने किए वह हमसे आंख मिलाकर बात करने की कोशिश करते हैं.”

“उत्तर भोपाल वालों.. मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि वर्षों तक कांग्रेस ने ही राज किया था हिंदुस्तान पर. आज मुझे दिल से बताइए, कांग्रेस ने तो 60 साल सरकार चलायी…प्रदेश की जनता के लिए कुछ किया क्या..?”

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Railway Alert: दिल्ली से घर जा रहे हैं? 14 नवंबर तक 6 बड़े स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट, जानें किसे मिलेगी छूट

Railway Alert: दीवाली और छठ को लेकर दिल्ली के 6 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म…

12 minutes ago

Scotch Rate Cut: व्हिस्की के शौकीनों की बल्ले-बल्ले! दिल्ली में इतने रुपये तक सस्ती हो सकती है स्कॉच

Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…

29 minutes ago

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान को दिया नया गौरव- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

45 minutes ago

राजनाथ सिंह का दौरा रद्द, भोपाल में जेपी नड्डा दिखाएंगे दम; 50 हजार लोगों के जुटने का अनुमान

Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…

1 hour ago

सेर्वोटेक रिन्यूएबल का भौकाल.. ! मुनाफे में 2366% की  छलांग, EV और सोलर सेक्टर में मचाया तहलका

सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…

1 hour ago