खेल

IND vs SA 1st T20: भारत-साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

IND vs SA 1st T20I: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 10 दिसंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है. रविवार को साउथ अफ्रीका के सामने युवा भारतीय टीम होगी. वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हुए हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 के शुरू होने तक बाहर हैं. वहीं टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है. जबकि, रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पहले ही इस सीरीज के लिए बीसीसीआई से आराम मांगा है.

पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के मैदान पर खेला जाएगा. डरबन की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार है. इस पिच पर शुरुआत में स्विंग देखने को मिलती है. इस कारण यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए खतरनाक माना जाता है. इस पिच पर बल्लेबाजी करना इतना आसान नहीं माना जाता है. मौसम की बात करें तो एक्यूवेदर के अनुसार 10 दिसंबर को यहां बारिश होने की 60 प्रतिशत संभावना है.

लाइव टेलीकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण होगा. क्रिकेट फैंस अगर इस मुकाबले को लाइव देखना चाहते हैं तो उनके पास दो ऑप्शन हैं. मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स पर होगा. वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Disney+Hotstar पर होगी.

टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

भारतीय समय अनुसार पहला टी20 मैच 10 दिसंबर को शाम साढ़े सात बजे से शुरु होगा. वहीं दूसरा टी20 मैच 12 दिसंबर को रात्रि साढ़े आठ बजे से शुरू होगा और तीसरा और आखिरी टी20 मैच 14 दिसंबर को रात्रि साढ़े आठ बजे से शुरू होगा.

ये भी पढ़ें- BAN vs NZ: न्यूजीलैंड को 15 साल बाद बांग्लादेश में मिली जीत, मेजबान टीम को 4 विकेट से हराया

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर) , सूर्यकुमार यादव (कप्तान), श्रेयस अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, मुकेश कुमार.

टी20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम

ओटनील बार्टमैन, ऐडेन मारक्रम (कप्तान), मैथ्यू बीट्सजके, नांद्रे बर्गर, जेराल्ड कोएत्जी (पहला और दूसरे टी20 के लिए), रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन (पहला और दूसरे टी20 के लिए), डोनोवन फरेरा, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, केशव महाराज, एंडिले फेहलुकवायो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, लिजाद विलियम्स.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

35 seconds ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

11 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

30 minutes ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

52 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

1 hour ago