खेल

Jaydev Unadkat: बांग्लादेश से लौटते ही जयदेव उनादकट ने मचाई तबाही, मैच के पहले ओवर में ही लगा दी हैट्रिक, रचा इतिहास

Jaydev Unadkat Hat-trick against Delhi: बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने 12 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में एक यादगार वापसी के साथ साल 2022 का अंत किया था. अब उन्होंने नए साल की शुरूआत रणजी ट्रॉफी में वापसी पर अपने पहले ही ओवर में हैट्रिक लेकर की. राजकोट में दिल्ली के विरुद्ध चल रहे एलीट ग्रुप बी के मुकाबले में मंगलवार को पहले दिन उनादकट ने यह कारनामा करते हुए अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.

सौराष्ट्र के कप्तान उनादकट ने अपने और मैच के पहले ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर ध्रुव शौरी, आयुष बदोनी और वैभव रावल को चलता किया. यह सब दिल्ली के कप्तान यश ढुल द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले के बाद हुआ. यह रणजी ट्रॉफी इतिहास में पहले ओवर में ली गई पहली हैट्रिक है. इससे पहले सबसे कम समय में हैट्रिक लेने का कारनामा कर्नाटक के आर विनय कुमार ने किया था.

अपने दूसरे ओवर का अंत होने से पहले उनादकट ने दो और शिकार करते हुए अपने प्रथम श्रेणी करियर में 21वीं बार एक पारी में पांच विकेट लिए. जब उन्होंने ललित यादव को शून्य के स्कोर पर पगबाधा किया तब दिल्ली का स्कोर था – छह विकेट पर मात्र पांच रन और उनादकट के आंकड़े कुछ इस प्रकार थे – 2-0-5-5। अपनी पहली पारी में दिल्ली 133 पर सिमट गई. यह पहला मौका था जब उनादकट ने अपने 98 प्रथम श्रेणी मैचों के करियर में पारी में आठ विकेट निकाले. उनादकट ने 12 ओवर में 39 रन देकर आठ विकेट झटके.

शौकीन-शिवांक ने दिल्ली को 100 के पार पहुंचाया

ऋतिक शौकीन ने नाबाद 68 और शिवांक वशिष्ठ ने 38 रन बनाकर दिल्ली को 100 के पार पहुंचाया, वरना दिल्ली के सात विकेट तो मात्र 10 रन के स्कोर पर गिर चुके थे. शौकीन और वशिष्ठ ने नौंवें विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की.

उनादकट के विकेटों में शौरी का विकेट सबसे महत्वपूर्ण था. वह इसलिए क्योंकि तीन राउंड के बाद शौरी इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने छह पारियों में 144.75 की औसत और दो शतकों और दो अर्धशतकों की मदद से 579 रन बनाए हैं. इस मैच से बदोनी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया जबकि रावल ने पिछले ह़फ्ते तमिलनाडु के विरुद्ध नाबाद 95 रनों की मैच-बचाऊ पारी खेली थी. यह मैच नॉकआउट में पहुंचने की राह में खड़ी सौराष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण है. तीन मैचों के बाद सौराष्ट्र एक जीत और दो ड्रॉ से मिले 12 अंकों के साथ ग्रुप बी में तीसरे स्थान पर है. मुंबई और महाराष्ट्र पहले दो स्थानों पर विराजमान हैं.

ये भी पढ़ें: Michael Schumacher: एक हादसे ने बदल दी 7 बार के वर्ल्ड चैंपियन माइकल शूमाकर की जिंदगी, जानिए क्या हुआ था उस दिन

बतौर गेंदबाज और कप्तान उनादकट एक बढ़िया दौर से गुजर रहे हैं. पिछले महीने वह सौराष्ट्र की विजय हजारे ट्रॉफी जीत में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. 10 मैचों में 3.33 की इकॉनमी से उनादकट ने 19 विकेट लिए थे. इसके बाद मीरपुर में टेस्ट टीम में वापसी पर उन्होंने अपना पहला टेस्ट विकेट झटका. भारत की जीत में उनादकट ने कुल मिलाकर तीन विकेट अपने नाम किए थे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

2 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

2 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago