आर प्रज्ञानंद (सोर्स- सोशल मीडिया)
R Praggnanandhaa: साल 2023 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है. ऐसे में हम खेल से जुडे़ कुछ यादों को ताजा करेंगे. देश में क्रिकेट का क्रेज इतना ज्यादा है कि दूसरे अन्य किसी खबर को शायद ही उतनी तवज्जो मिली हो. लेकिन 18 साल के भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने बहुत ही कम उम्र में अपने खेल का लोहा मनवा दिया. पहली बार ऐसा हुआ जब शतरंज की खबर पहले पन्ने पर आया. आम तौर पर क्रिकेट के अवावा किसी अन्य खेल की खबरों पर पहले पन्ने पर कम ही दिखती है.
प्रज्ञानंद ऐसे तो कुछ साल से अपने खेल से दुनिया को हैरान कर रहे थे लेकिन साल 2023 में उन्होंने अपने नाम बहुत बड़ी उपलब्धी हासिल की. आर प्रज्ञानंद ने साल 2023 में फिडे वर्ल्ड चेस टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई. सेमीफाइनल मुकाबले में फाबियानो कारुआना को 3.5-2.5 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की थी. जिसके बाद फाइल मुकाबले में उनका सामना पांच बार के विजेता नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से था. विश्वनाथ आनंद के बाद प्रज्ञानंद इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने थे.
हालांकि, फाइनल मुकाबले में प्रज्ञानंद मैग्रस कार्लसन से हार गए थे और फिडे चेस वर्ल्ड कप का खिताब जीतने से चूक गए थे. चेस की दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी ने फाइनल में उन्हें हराकर करोड़ों भारतीय का दिल तोड़ दिया था लेकिन प्रज्ञानंद ने अपनी खेल से सभी का दिल जीत लिया.
ये भी पढ़ें- IND VS AUS Test Match: भारतीय महिला टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में हरा रचा इतिहास, 8 विकेट से रौंदा
बता दें कि आर प्रज्ञानंद ने अपनी बहन से प्रभावित होकर शतरंज खेलना सीखा था. तीन साल की उम्र में वह इस खेल से जुड़ गए थे. इसके पीछे भी बेहद दिलचस्प कहानी है. उनकी बड़ी बहन वैशाली को इसलिए शतरंज खेलना सिखाया गया, ताकि वह टीवी पर चलने वाले कार्टून न देखें. प्रज्ञानंद की शतरंज यात्रा काफी कम समय में शुरू हो गई थी. प्रज्ञानंद की बहन वैशाली ने एक साक्षातकार में बताया था कि जब वह एक टूर्नामेंट जीते, उसके बाद शतरंज में उनकी रुचि बढ़ गई. इसके बाद उनके छोटे भाई भी इस खेल को पसंद करने लगे.
Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…
एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…
Rahul Gandhi on Elon Musk: एलन मस्क ने भारत में Starlink की एंट्री में देरी…
Cancer Medicines Price Cut: केंद्र सरकार ने कैंसर की दवाओं पर मुनाफे की सीमा तय…
Weather Update के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: