क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
पीएमओ ने तमिलनाडु में राहत और पुनर्वास प्रयासों का जायजा लिया. (पीएम मोदी फाइल फोटो)
Tamil Nadu Rescue & Relief Operations: दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु में इस महीने की शुरूआत से हुई भारी बारिश और जलभराव के चलते हजारों लोग संकट में फंसे थे. वहां चक्रवाती तूफान ने बड़ा नुकसान पहुंचाया था. हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने आमजन को बचाने और संकट से उबारने के भरसक प्रयास किए. आज प्रधानमंत्री कायार्लय (PMO) ने तमिलनाडु में राहत और पुनर्वास प्रयासों का जायजा लिया.
सूत्रों के अनुसार, तमिलनाडु में बाढ़ के बाद की स्थिति का जायजा लेने और इस स्थिति में राज्य को समर्थन देने के लिए आज पीएमओ में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई. पीएमओ के अधिकारियों ने तमिलनाडु में बाढ़ के बाद राज्य में राहत और पुनर्वास पर चर्चा के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत की.
उच्चाधिकारियों की बैठक में आपदा-प्रभावित क्षेत्रों में एनडीआरएफ की तैनाती के साथ-साथ हेलीकॉप्टर आदि सहित सशस्त्र बलों की मदद की और आवश्यकता पर चर्चा की गई. इसके अलावा वहां नुकसान का आकलन करने के लिए अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम के दौरे पर भी चर्चा हुई.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों जोर देकर कहा था कि वे तमिलवासियों पर आई मुसीबत से निपटेंगे. केंद्र सरकार के निर्देश पर अनेकों बचाव टीमें तमिलनाडु के प्रभावित इलाकों में भेजी गईं और संकट में फंसे लोगों को न केवल बचाया बल्कि उनके खाने और रहने की व्यवस्था भी कराई. अब पीएमओ का ध्यान पुनर्वास की व्यवस्था करने पर भी है.
कुछ ही दिनों पहले तमिलनाडु के सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. उन्होंने पीएम मोदी से रिलीफ फंड का अनुरोध किया था.
— भारत एक्सप्रेस
दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…
गुजरात के नमक के मैदानों में 'सोलर महिलाएं' डीजल पंपों का विकल्प बनकर उभर रही…
15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग…
चक्रवात 'अर्णव' के कारण झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…
Northern Railway Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए बड़ी…