Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इंडियन क्रिकेट टीम की न्यू “वन ब्लू जर्सी” लॉन्च

इंडियन क्रिकेट टीम की न्यू “वन ब्लू जर्सी” लॉन्च

इंडियन क्रिकेट टीम की न्यू “वन ब्लू जर्सी” लॉन्च

नई दिल्ली- भारतीय क्रिकेट टीम की न्यू टी-20 जर्सी लॉन्च की गई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के आधिकारिक किट प्रायोजक एमपीएल स्पोर्ट्स ने रविवार को पुरुष औऱ महिला दोनों टीमों की नई जर्सी को लॉन्च किया. यह पहला मौका था जब क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारत की जर्सी का अनावरण नेशनल टीम ने नहीं बल्कि मुंबई की अंडर-19 महिला खिलाड़ियों ने क्रिकेट के सुपर फैंस के साथ किया है.

डार्क ब्लू और स्काई ब्लू के शेड्स में जर्सी

भारतीय क्रिकेट टीम की वनडे और टी-20 जर्सी हमेशा से ही ब्लू रंग में बनाई गई है. समय-समय पर इसके कलर शेड्स में कुछ बदलाव किए जाते रहे हैं. कभी भारतीय जर्सी को गहरा नीला रंग दिया जाता है तो कभी इसके शेड्स को थोड़ा लाइट किया जाता है. इस बार मैन इन ब्लू और वूमैन इन ब्लू टी-20 फार्मेट में डार्क ब्लू और स्काई ब्लू रंग के कॉम्बिनेशन वाली जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे. भारतीय पुरुष क्रिकेट और महिला क्रिकेट दोनों टीम की इस न्यू जर्सी को वन ब्लू जर्सी नाम दिया गया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 सितंबर से शुरु होने जा रही 3 मैचों  की टी-20 सीरीज में भारतीय पुरुष टीम इस नई जर्सी को पहनकर मैदान में उतरेगी.

 ये भी पढ़े–

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की न्यू जर्सी लीक, फैन्स यूँ उड़ा रहे खिल्ली

–आईएएनएस / भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital