Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Asian Games: भारत ने पाकिस्तान को कबड्डी में चटाई धूल, 61-14 से हराकर मेडल किया पक्का

IND vs PAK Asian Games Hockey: भारत ने इन गेम्स में ऐत‍िहास‍िक प्रदर्शन किया है. अब तक के क‍िसी एक एश‍ियाड में भारत ने सबसे ज्यादा मेडल्स जीतने का रिकॉर्ड बनाया है.

Asian Games 2023: भारत ने पाकिस्तान को पुरुष कबड्डी एश‍ियन गेम्स के सेमीफाइनल में 61-14 से हराया. अब भारत का कबड्डी में भी एक मेडल पक्का हो गया है. अतनु दास, धीरज और तुषार शेल्के की भारत की पुरुष रिकर्व तीरंदाजी टीम बांग्लादेश को 6-2 से हराकर एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंची और पदक पक्का कर ल‍िया है. अब दक्षिण कोरिया से मुकाबला होगा.

बता दें कि 19वें एश‍ियन गेम्स चीन के हांगझोउ शहर में जारी हैं. इस बार भारत ने इन गेम्स में ऐत‍िहास‍िक प्रदर्शन किया है. अब तक के क‍िसी एक एश‍ियाड में भारत ने सबसे ज्यादा मेडल्स जीतने का रिकॉर्ड बनाया है. भारत अभी कई अन्य खेलों में भी मेडल्स जीत सकता है. भारतीय पुरुष टीम के अलावा महिला कबड्डी टीम ने भी दो बार की पूर्व चैंपियन महिला टीम ने नेपाल को 61-17 से हराकर लगातार चौथी बार फाइनल में जगह बनाई.

पहले सत्र के आखिर में 30-5 से बनाई बढ़त

जकार्ता 2018 खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष टीम तकनीकी तौर पर पाकिस्तान से कहीं बेहतर थी. पहले सत्र के आखिर में उसने 30-5 से बढत बना ली थी. लगातार सात बार स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम को पिछली बार सेमीफाइनल में ईरान ने हराया था. एशियाई खेलों में 1990 में कबड्डी को शामिल किये जाने के बाद पहली बार भारत और पाकिस्तान फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे थे. फाइनल में भारत का सामना ईरान और चीनी ताइपै के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा.

यह भी पढ़ें-  Asian Games: कुश्ती में भारत को बड़ा झटका, गोल्ड जीतने का टूटा सपना, सेमीफाइनल में बुरी तरह हारे बजरंग पूनिया

भारत ने मैच में नेपाल को पांच बार ऑल आउट किया

महिला वर्ग में पिछले टूर्नामेंट के उप विजेता भारत की नेपाल के खिलाफ राह आसान रही. पूजा हाथवाला और पुष्पा राणा ने रेड में अगुआई करते हुए मध्यांतर तक भारत को 29-10 से बढ़त दिलाई. भारत ने मैच में नेपाल को पांच बार ऑल आउट किया. भारतीय महिला टीम ने अब तक चारों मौकों पर एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाई है. एशियाई खेलों में पदार्पण कर रही झारखंड की अक्षिमा ने भी प्रभावीशाली प्रदर्शन करते हुए सफलतापूर्वक रेड की और साथ ही दो टच प्वाइंट भी हासिल किए.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital