डब्ल्यू एफ आई (सोर्स- फाइल फोटो)
Indian Olympic Association: भारतीय ओलंपिक संघ ने कुश्ती फेडरेशन चलाने के लिए 24 घंटे के भीतर एड हॉक कमेटी बनाएगा. इस कमिटी में तीन सदस्य होगी, जिसमें एक महिला को भी शामिल किया जाएगा. इस कमेटी को बनाने का ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ की मान्यता रद्द कर दी है.
ये कोई पहला मौका नहीं है, जब कुश्ती संघ को चलाने के लिए इस तरह की समिति का गठन किया गया है. इसी साल अप्रैल में पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के बाद दो सदस्यीय समिती का गठन किया गया था. जिसमें भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यकारी परिषद के सदस्य भूपेंद्र सिंह बाजवा और संघ की खिलाड़ी सुमा शिरूर को शामिल किया गया था.
भारतीय कुश्ती महासंघ में काफी समय से विवाद चल रहा है. जिसको लेकर रविवार को भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने संघ की मान्यता रद्द कर दी, वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष संजय सिंह को भी सस्पेंड कर दिया. खेल मंत्रालय ने यह कार्रवाई कुश्ती संघ जूनियर नेशनल चैंपियनशिप को यूपी के गोंडा में कराने का ऐलान के बीाद की है.
ये भी पढ़ें- South Africa के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़ के रिप्लेसमेंट का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिला मौका
डब्ल्यूएफआई की मान्यता रद्द करने को लेकर खेल मंत्रालय ने कहा कि कुश्ती संघ ने डब्ल्यूएफआई के संविधान के प्रावधानों का पालन नहीं किया, जिससे यह नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट कोड का उल्लंघन है. ऐसे फैसले कार्यकारी समिति लेती है. खेल मंत्रालय ने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि कुशश्ती संघ ने खेल संहिता की पूरी तरह से नजरअंदाज किया है. इसके साथ ही इस पर पिछले पदाधिकारियों का भी प्रभाव दिखाई देता है.
बता दें कि गुरुवार को कुश्ती संघ चुनाव के परिणाम आए थे, जिसमें बृजभूषण शरण सिंह के करीबी माने जाने वाले संजय सिंह ने जीत दर्ज की थी. चुनाव परिणाम आने के बाद एक बार फिर से पहलवानों से विरोध कर दिया. साक्षी मलिक ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया. वहीं पहलवान बजरंग पुनिया ने अपना मेडल वापस करने की घोषणा कर दी थी. अब खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ की मान्यता को रद्द कर दिया है. वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष को भी सस्पेंड कर दिया है.
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…
केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…