देश

Vivek Bindra Wife Violence: विवेक बिंद्रा से नोएडा पुलिस करेगी पूछताछ, शादी के 8 दिन बाद ही पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप

Noida News: शादी के मात्र 8 दिन बाद ही पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप झेल रहे मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं. नोएडा पुलिस विवेक से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है और उनको इस सम्बंध में नोटिस भेजा जाएगा. तो दूसरी विवेक की पत्नी यानिका के परिजन पुलिस अधिकारियों से मिले और मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है. तो दूसरी ओर विवेक बिंद्रा का ये प्रकरण तेजी से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. वह जाने माने मोटिवेशनल स्पीकर हैं. यू-ट्यूब पर उनके 2.14 करोड़ सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 3.9 मिलियन फॉलोअर हैं. तो वहीं एक्स (ट्विटर) पर भी 3.73 लाख लोग उनको फॉलो करते हैं. पत्नी की पिटाई करने के मामले में लोग निष्पक्ष जांच और कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं और तरह-तरह की बातें लिख रहे हैं.

बता दें कि बीते 14 दिसंबर को गाजियाबाद निवासी वैभव (यानिका के भाई) ने कोतवाली सेक्टर-126 में अपने जीजा मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी और आरोप लगाया था कि, यानिका से मारपीट करने का आरोप लगाया था. इसी के साथ ही उन्होंने पुलिस को बताया था कि, 6 दिसम्बर को ही बिंद्रा और यानिका की शादी हुई थी और शादी के 8 दिन बाद ही विवेक ने यानिका के साथ मारपीट की. बता दें कि शादी के बाद से ही दोनों नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी में रह रहे थे. इस सम्बंध में यानिका के भाई ने मीडिया को बताया कि शादी के अगले दिन ही सात दिसंबर को विवेक बिंद्रा अपनी मां प्रभा से झगड़ा कर रहे थे. इसी बीच यानिका ने बीच बचाव करने की कोशिश की थी. प्रकरण में आरोप है कि विवेक ने यानिका को कमरे में बंद कर दिया और गाली गलौज करते हुए यानिका के साथ बुरी तरह से मारपीट की. यानिका दिल्ली के कैलाश दीपक अस्पताल में भर्ती हैं. मालूम हो कि, विवेक बिंद्रा बड़ा बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड के CEO और फाउंडर हैं और वे लोगों को मार्केटिंग और बिजनेस के गुर सिखाते हैं. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, विवेक बिंद्रा की दूसरे मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी के साथ ज़ुबानी जंग भी जारी है.

ये भी पढ़ें- “देश का बड़ा नुकसान हुआ है…” WFI अध्यक्ष के चुनाव पर बोले जयंत चौधरी, रेसलर्स को दी ये सलाह

पूरे शरीर पर आई चोटें

बता दें कि यानिका के भाई ने इस मामले में आरोप लगाया है कि, मारपीट की वजह से उनकी बहन के पूरे शरीर में चोटें आई हैं. कान के पर्दे फटने से सुनाई देना बंद हो गया है. पति ने उनके बाल नोचे, जिसकी वजह से उनसे सिर पर घाव हो गया है. यानिका के भाई ने बताया कि, विवेक पर गुस्सा इस कदर सवार हावी था कि, उसने यानिका का मोबाइल भी तोड़ दिया था. मारपीट के मामले में यानिका के परिजन वकीलों के साथ नोएडा कमिश्नरेट के उच्च अधिकारियों से मिलकर केस में और धाराएं जोड़ने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल विवेक के खिलाफ इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (चोट पहुंचाना), 504 (शांति भंग करने के लिए अपमान करना), 325 (गंभीर चोट पहुंचाना) आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. इस सम्बंध में नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष मिश्र ने मीडिया को बताया कि, इस मामले में मुकदमा पंजीकृत है. पुलिस साक्ष्य संकलन में जुटी है. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

39 minutes ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

56 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

1 hour ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago