खेल

T20 World Cup 2024: सुपर-8 में भारत की दमदार शुरुआत, अफगानिस्तान को दी करारी शिकस्त

T20 World Cup 2024, Super-8 India vs Afghanistan: भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में जीत के साथ आगाज किया है. गुरुवार (20 जून) को सुपर-8 में भारत ने अफगानिस्तान को 47 रन से करारी शिकस्त देते हुए टूर्नामेंट में अपनी जीत की लय को बरकरार रखा. बारबाडोस के ब्रिजटाउन में स्थित केंसिंग्टन ओवल में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 182 रनों का टारगेट सेट किया. इसके जवाब में अफागनिस्तान की पूरी टीम इतने ही ओवर में 134 रन ही बना सकी और उसे मैच गंवाना पड़ा. अब 22 जून को टीम इंडिया बांग्लादेश से भिड़ेगी.

भारत ने दिया था 182 रनों का टारगेट

भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया. हालांकि भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रहीं. कप्तान रोहित शर्मा 8 रन बनाकर तीसरे ओवर में फजलहक फारूकी का शिकार बने. विराट कोहली और ऋषभ पंत ने दूसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की. पंत 11 गेंदों में चार चौकों की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विराट नौवें ओवर में आउट हुए. विराट ने 24 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 24 रन बनाये. शिवम दुबे ने सात गेंदों में 10 रन बनाये और अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान का तीसरा शिकार बने. राशिद ने इससे पहले पंत और विराट के महत्वपूर्ण विकेट झटके.

सूर्या और हार्दिक पांड्या ने पांचवें विकेट के लिए 60 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर भारत को अच्छे स्कोर तक की तरफ अग्रसर कर दिया. सूर्या ने लगातार दूसरा अर्धशतक बनाया. इससे पहले उन्होंने अमेरिका के खिलाफ पिछले मैच में भी अर्धशतक बनाया था. सूर्य ने 28 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 53 रन बनाये. उन्होंने फारूकी के ओवर में छक्का और चौका लगाकर अपना अर्द्धशतक पूरा किया, लेकिन अर्धशतक पूरा करने के बाद वह आउट हो गए. हार्दिक ने 24 गेंदों पर 32 रन में तीन चौके और दो छक्के लगाए. रवींद्र जडेजा ने सात और अक्षर पटेल ने 12 रन बनाकर भारत को 181 रन तक पहुंचाया. इधर, अफगानिस्तान की ओर से फारूकी और राशिद ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि नवीन उल हक को एक विकेट मिला.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
अफगानिस्तान- रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, हजरतुल्लाह जजई, गुलबदीन नायब, नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी.

अफगानिस्तान- रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, हजरतुल्लाह जजई, गुलबदीन नायब, नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024, IND vs AFG: सुपर-8 में अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के साथ आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

35 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

35 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

50 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

2 hours ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

3 hours ago