खेल

INDvsBAN: भारत और बांग्लादेश के बीच T20 और वनडे सीरीज का मुकाबला, BCCI Women ने टीम का किया ऐलान

INDvsBAN: भारतीय महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर जाने वाली है. दोनों देशों के बीच 3 मैचों की टी 20 सीरीज और 3 ही मैचों की वनडे सीरीज का मुकाबला होने वाला है. इसके लिए बीसीसीआई महिला चयन समिति ने टीम की घोषणा कर दी है. टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं. वहीं, दोनों ही सीरीज के लिए स्मृति मंधाना को वाइस कैप्टन की जिम्मेदारी दी गई है. भारत और बांग्लादेश के बीच सबसे पहले टी 20 सीरीज का मुकाबला खेला जाएगा. इसकी शुरुआत 9 जुलाई 2023 दिन रविवार को होगी.

INDvsBAN: तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज

भारत और बांग्लादेश के बीच महिला क्रिकेट के लिए तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज होने वाली है. इसके लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम बांग्लादेश के दौरे पर जाएगी. सभी छह मैच मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (एसबीएनसीएस) में खेले जाएंगे.
टी20 का पहला मुकाबला रविवार 9 जुलाई को होगा. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार 11 जुलाई को होगा. वहीं, टी20 सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला गुरुवार 13 जुलाई को होगा. इन सभी मैचों की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे होगी.

अब बात वनडे सीरीज की करते हैं. वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार 16 जुलाई 2023 को खेला जाएगा. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार 19 जुलाई को खेला जाएगा. वहीं, इस सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला शनिवार 22 जुलाई को खेला जाएगा. इन तीनों मैचों की टाइमिंग सुबह 9 बजे है.

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, 8 जुलाई तक बारिश की संभावना, यूपी के इन जिलों में अलर्ट जारी

India’s T20I Squad: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, देविका वैद्य, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, एस मेघना, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, मोनिका पटेल, राशि कनौजिया, अनुषा बारेरेड्डी, मिन्नू मणि.

India’s ODI Squad: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप कप्तान), दीप्ति शर्मा, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, देविका वैद्य, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, प्रिया पुनिया, पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह , अंजलि सरवानी, मोनिका पटेल, राशि कनौजिया, अनुषा बारेड्डी, स्नेह राणा.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर बदलेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…

29 minutes ago

यह कैसा अंधविश्वास? मंदिर में खुदवाया गड्ढा, फिर करने लगी समाधि लेने की बात

रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…

40 minutes ago

अंडरगारमेंट में क्या छिपाकर ले जा रहा था युवक? मेट्रो स्कैनर ने खोल दिया राज

Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…

44 minutes ago

2027 के लिए अखिलेश यादव का मास्टरप्लान: आर्थिक PDA के जरिए मुफ्त बिजली, महिलाओं को 40 हजार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए अखिलेश यादव ने आर्थिक PDA का फॉर्मूला तैयार…

1 hour ago