Categories: खेल

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की चुनौती के लिए तैयार डिफेंडिंग चैंपियन भारत

हॉकी पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (Hockey Men’s Asian Champions Trophy) के लिए मंच तैयार है, जो रविवार को मोकी हॉकी ट्रेनिंग बेस पर शुरू होगी. ये वेन्यू चीन के इनर मंगोलिया के हुलुनबुइर में नीरजी बांध के ऊपर स्थित है. मौजूदा ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत खिताब बचाने के लिए प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा जबकि मेजबान चीन, जापान, पाकिस्तान, कोरिया और मलेशिया इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद के साथ विरोधियों को कड़ी टक्कर देने के लिए बेताब हैं.

पिछले साल भारत ने घरेलू मैदान पर खिताब जीता था, जिससे वह टूर्नामेंट के इतिहास में चार खिताब जीतने वाली एकमात्र टीम बन गई.

टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह इस साल भी महाद्वीपीय चैंपियनशिप में भारत के दबदबे को जारी रखने के लिए उत्सुक हैं. उन्होंने कहा, “पिछले साल एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी ने हमें एशियाई खेलों में जाने के लिए सही गति दी और इसके बाद ओलंपिक खेलों में भी हमें इससे काफी मदद मिली. इस बार भी हम इस टूर्नामेंट को जीतकर नए ओलंपिक चक्र की शानदार शुरुआत करना चाहते हैं.”

उन्होंने कहा, “इस टूर्नामेंट में ओलंपिक टीम के 10 सदस्य खेल रहे हैं, लेकिन हमारी टीम में कुछ युवा खिलाड़ी भी हैं जो अपना प्रभाव छोड़ने की कोशिश करेंगे. खेल के दृष्टिकोण से, हमारा आक्रमण और पेनल्टी कॉर्नर हमारी ताकत है, लेकिन हम डिफेंस को भी मजबूत करना चाहेंगे. खासकर जापान, मलेशिया और पाकिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ हमें अपनी रणनीतियों को मजबूत करना होगा. विश्व रैंकिंग अंकों के लिहाज से यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है और हम चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.”

भारत अपने अभियान की शुरुआत मेजबान चीन के खिलाफ पहले मैच से करेगा, जिसके बाद 9 सितंबर को उसका दूसरा मैच जापान के खिलाफ होगा. 11 सितंबर को टीम का सामना पिछले साल के उपविजेता मलेशिया से होगा, जबकि 12 सितंबर को कोरिया से टक्कर होगी. टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मुकाबला 14 सितंबर को होगा, जब भारत की टक्कर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगी. सेमीफाइनल और फाइनल क्रमशः 16 और 17 सितंबर को खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- Paris Paralympics 2024: LOC पर धमाके में अपना पैर गंवाने वाले होकाटो होटोझे सेमा ने जीता ब्रॉन्ज

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

38 minutes ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

1 hour ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

1 hour ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

2 hours ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

2 hours ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

2 hours ago