खेल

Paris Paralympics 2024: LOC पर धमाके में अपना पैर गंवाने वाले होकाटो होटोझे सेमा ने जीता ब्रॉन्ज

Paris Paralympics 2024: होकाटो होटोझे सेमा ने शनिवार को पुरुषों की शॉटपुट एफ57 स्पर्धा के फाइनल में 14.65 मीटर की प्रभावशाली थ्रो के साथ भारत के लिए कांस्य पदक जीता. उन्होंने अपने चौथे प्रयास में 14.65 मीटर का थ्रो किया और अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए तीसरे स्थान पर रहें. इसके साथ ही भारत का पेरिस पैरालंपिक खेलों में यह 27वां मेडल है.

ईरानी एथलीट याशिन खोसरावी ने 15.96 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि ब्राजील के थियागो पॉलिनो डॉस सैंटोस ने 15.06 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता.

भारतीय एथलीट्स ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए एथलेटिक्स इवेंट में अब तक कुल 15 पदक जीते हैं. वहीं भारत के कुल पदकों की संख्या 27 हो गई है जिसमे 6 स्वर्ण, 9 रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं. यह पैरालंपिक में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है, जिसने टोक्यो 2020 पैरालंपिक में जीते गए पांच स्वर्ण पदकों को पीछे छोड़ दिया है.

प्रधानमंत्री ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पेरिस पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतने पर होकाटो होटोझे सेमा को हार्दिक बधाई दी और खेल के प्रति उनकी असीम शक्ति और दृढ़ संकल्प की सराहना की. प्रधानमंत्री ने होकाटो की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए इसे देश के लिए “गर्व का क्षण” बताया.

“हमारे देश के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि होकाटो होटोझे सेमा ने पुरुषों की शॉटपुट एफ57 स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है! उनकी अविश्वसनीय शक्ति और दृढ़ संकल्प असाधारण है. उन्हें बधाई. आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं,” प्रधानमंत्री मोदी ने पोस्ट में लिखा.

LOC पर गंवाना पड़ा था एक पैर

होकाटो होतोझे सेमा, एक भारतीय थल सेना के असम रेजीमेंट के हवलदार हैं. साल 2002 में नियंत्रण रेखा (LOC) पर एक ऑपरेशन के दौरान, वह एक लैंडमाइन की चपेट में आ गए और उन्हें अपना दाहिना पैर गंवाना पड़ा. लेकिन होकाटो ने हार नहीं मानी, अपना एक पैर गंवाने के बाद, उन्होंने ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट (OGQ) की मदद से अपना एथलेटिक करियर शुरू किया. उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प ने उन्हें नए मुकाम तक पहुंचाया. होकाटो ने 2022 में मोरक्को ग्रैंड प्रिक्स में रजत पदक जीता, और इस साल की शुरुआत में विश्व चैंपियनशिप में चौथे स्थान पर रहे.

पेरिस पैरालंपिक 2024 में अब तक भारत के पदक

1. अवनि लेखरा (शूटिंग)- गोल्ड मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)
2. मोना अग्रवाल (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)
3. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 100 मीटर रेस (T35)
4. मनीष नरवाल (शूटिंग)- सिल्वर मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)
5. रुबीना फ्रांसिस (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)
6. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 200 मीटर रेस (T35)
7. निषाद कुमार (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T47)
8. योगेश कथुनिया (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स डिस्कस थ्रो (F56)
9. नितेश कुमार (बैडमिंटन)- गोल्ड मेडल, मेन्स सिंगल्स (SL3)
10. मनीषा रामदास (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SU5)
11. थुलासिमथी मुरुगेसन (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SU5)
12. सुहास एल यथिराज (बैडमिंटन)- सिल्वर मेडल, मेन्स सिंगल्स (SL4)
13. शीतल देवी-राकेश कुमार (तीरंदाजी)- ब्रॉन्ज मेडल, मिक्स्ड कंपाउंड ओपन
14. सुमित अंतिल (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स जैवलिन थ्रो (F64)
15. नित्या श्री सिवन (बैडमिंटन)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स सिंगल्स (SH6)
16. दीप्ति जीवनजी (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल,वूमेन्स 400m (T20)
17. मरियप्पन थंगावेलु (एथलेटिक्स पुरुष ऊंची कूद)- ब्रॉन्ज मेडल, (T63)
18. शरद कुमार (एथलेटिक्स पुरुष ऊंची कूद)- स‍िल्वर मेडल, (T63)
19. अजीत सिंह (एथलेटिक्स पुरुष भाला फेंक)- स‍िल्वर मेडल, (F46)
20. सुंदर सिंह गुर्जर (एथलेटिक्स पुरुष भाला फेंक)- ब्रॉन्ज मेडल, (F46)
21. सचिन सरजेराव खिलारी (एथलेटिक्स पुरुष शॉट पुट)- सिल्वर मेडल, (F46)
22. हरविंदर सिंह (तीरंदाजी)- गोल्ड मेडल, मेन्स इंडिविजुअल रिकर्व ओपन
23. धर्मबीर (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स क्लब थ्रो (F51)
24. प्रणव सूरमा (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स क्लब थ्रो (F51)
25. कपिल परमार (जूडो)- ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स 60 किलो (J1)
26. प्रवीण कुमार (एथलेटिक्स)- गोल्ड मेडल, मेन्स हाई जंप (T44)
27. होकाटो होटोझे सेमा (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, मेन्स शॉटपुट (F57)

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

Karwa Chauth 2026: कहीं दिखा चांद तो कहीं बने रहे बादल, जानिए चंद्र दर्शन न होने पर कैसे पूरा करें व्रत

Karwa Chauth 2026 पर कई शहरों में चंद्र दर्शन हुए, जबकि कुछ जगहों पर बादलों…

3 hours ago

UCC पर बढ़ी बहस: क्या पूरे देश में लागू होगी समान नागरिक संहिता? कार्यक्रम में जुटे कानून और राजनीति के दिग्गज

देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर चर्चा लगातार बढ़ रही है. जस्टिस संजय…

3 hours ago

PM किसान की 24वीं किस्त का इंतजार खत्म, 30 अक्टूबर को आएंगे 2000 रुपये, ऐसे चेक करें स्टेटस

PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी…

4 hours ago

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

4 hours ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

4 hours ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

4 hours ago