खेल

मुंबई में शुरू हुई IOC की बैठक, ओलंपिक अध्यक्ष ने रिलायंस फाउंडेशन की तारीफ में कही बड़ी बात

IOC Meeting: मुंबई में आज से अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक संघ की बैठक शुरू हुई है. बैठक की शुरुआत में हुए कार्यक्रम के दौरान आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाख ने रिलायंस की नीता अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन के कार्यों की जमकर तारीफ की है. इस मौके पर थॉमस ने कहा कि नवी मुंबई में रिलायंस फाउंडेशन यंग चैंप्स अकादमी के दौरे पर उन्होंने जो भी देखा, उसे देख वे काफी प्रभावित हो गए हैं.

थॉमस बाख ने कहा है कि वे रिलायंस फाउंडेशन और उसके चेयरपर्सन से लेकर आईओसी सदस्य नीता अंबानी के कार्य से इसलिए भी खुश हैं क्योंकि वे सारे काम ओलंपिक के मूल्यों के आधार पर ही कर रहे हैं. उनका कहना है कि नीता अंबानी का काम ओलंपिक के मूल्यों का सटीक उदाहरण हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि नीता भारत में खेलों के प्रोत्साहन के लिए बेहतरीन काम कर रही है.

यह भी पढ़ें-IND vs AFG: वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान स्टेडियम में आपस में भिड़े दर्शक, सोशल मीडिया वीडियो वायरल

आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाख ने आगे कहा है कि रिलायंस फाउंडेशन का काम कुछ ऐसा है, जो वास्तव में हमारे ओलंपिक मूल्यों और दृष्टि को दर्शाता है. इतने बड़े पैमाने पर इस काम देखना और किया जाना और वह भी एक निजी संस्था रिलायंस फाउंडेशन द्वारा किया जाना वास्तव में प्रभावशाली है. बाख ने कहा कि नीता अंबानी द्वारा निर्देशित यह काम, भारत में खेल के भविष्य के लिए और ओलंपिक में खेले जाने वाले खेलों के लिए भी बहुत उत्साहजनक है.

यह भी पढ़ें-AUS vs SA: विश्व कप में क्विंटन डि कॉक ने जड़ा लगातार दूसरा शतक, डिविलियर्स के इस रिकॉर्ड की बराबरी की

बता दें कि नए सहयोग पर IOC अध्यक्ष थॉमस बाख और भारत में आईओसी सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने मुंबई में रिलायंस फाउंडेशन यंग चैंप्स (RFYC) फुटबॉल अकादमी की यात्रा के दौरान इस पर सहमति व्यक्त की थी. इसका भी उल्लेख आईओसी चीफ बाख ने अपने उद्घाटन भाषण में दिया था जिसमें उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन की तारीफ में कसीदे पढ़ें थे.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

48 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

56 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago