खेल

IPL 2023 Auction: ऑक्शन के टॉप-2 विदेशी प्लेयर्स, भारतीयों में मयंक सबसे बड़ा नाम

IPL 2023 Auction: वर्ल्ड की सबसे मशहूर टी-20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के ऑक्शन का काउंटडाउन शुरू हो गया है. कोच्चि में दोपहर 2.30 बजे से निलामी शुरू होगी जहां 405 खिलाड़ियों में 87 खिलाड़ी चुने जाएंगे. (IPL 2023 Auction) ऑक्शन में जो रूट , केन विलियमसन, शाकिब अल हसन, मयंक अग्रवाल, कैमरून ग्रीन, सैम करन और बेन स्टोक्स​​​​ जैसे बड़े नाम हैं. ऐसे में ऑक्शन बेहद दिलचस्प होने वाला है.

भारतीयों में मयंक सबसे बड़ा नाम

IPL 2022 में पंजाब किंग्स के कप्तान रहे मयंक अग्रवाल को टीम ने 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया था. इस बल्लेबाज के प्रदर्शन और आंकड़ों पर नजर डाले तो कुछ खास नजर नहीं आता. लेकिन, स्किल सेट के मामले में वह भारत के कप्तान केएल राहुल की बराबरी पर खड़े नजर आते हैं. इस वक्त सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपरकिंग्स, गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइटराइडर्स में स्पेशलिस्ट ओपनर की जरूरत है. ये सभी टीमें मयंक पर दांव लगाते नजर आएंगी.

ऑक्शन के टॉप-2 विदेशी प्लेयर्स

बेन स्टोक्स (Ben Stokes): इस साल आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में स्टोक्स का नाम नहीं था. इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने आईपीएल में कई बार धमाकेदार प्रदर्शन किया है. इस धाकड़ खिलाड़ी का बेस प्राइस भी दो करोड़ रुपए है. माना जा रहा है कि स्टोक्स का परफॉर्मेंस और अनुभव देखते हुए उनपर करोड़ों रुपए बरसने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: Kuldeep Yadav: ‘मजाक चल रहा है…’ कुलदीप के साथ फिर हुई नाइंसाफ़ी! ड्रॉप करने पर भड़के गावस्कर और फैंस

सैम करन (Sam Curran): वैसे तो ये इंग्लिश खिलाड़ी महज 24 साल का है. लेकिन मैदान पर ये बड़े बड़े दिग्गजों को छकाते हुए देखा जाता है. न केवल आईपीएल बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भी सैम करन का रिकॉर्ड धाकड़ है. इस साल हुए टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने अपनी टीम इंग्लैंड को चैंपियन बनाया. फाइनल मुकाबले में सैम करन का परफॉर्मेंस बेहद खास और अहम था. बता दें, इस साल आईपीएल ऑक्शन में उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए हैं. वह न सिर्फ अच्छे गेंदबाज है बल्कि समय आने पर बल्ले से भी कमाल कर सकते हैं. सभी फ्रैंचाइजी के बीच इस खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने की होड़ जरूर मचेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

UP चुनाव में कितने पानी में बीजेपी, दो चुनौतियां और दो ताकतें; सीएम योगी कितने बड़े फैक्टर?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…

15 minutes ago

दिल्ली वोटर लिस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख! 33 लाख नोटिस पर मच गया बवाल

Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…

37 minutes ago

नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक बुराइयों पर चोट, ‘कला संकुल’ में मंचीय कला संगोष्ठी का आयोजन

नई दिल्ली के ‘कला संकुल’ में आयोजित मंचीय कला संगोष्ठी में नुक्कड़ नाटक की सामाजिक…

42 minutes ago

सोना हुआ धड़ाम! दुकानों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, जानिए किस देश में मचा हड़कंप; देखें VIDEO

Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…

1 hour ago