Sam Curran
Sam Curran IPL: सैम करन एक बार फिर अपनी पहली टीम पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. इस धमाकेदार एंट्री के साथ ही करन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. इस युवा खिलाड़ी ने क्रिस मौरिस (16.25 करोड़ रुपए) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी का ताज अपने नाम किया. पंजाब ने 18.50 करोड़ रुपए की मोटी रकम देकर इस खिलाड़ी को अपने नाम किया है.
T20 वर्ल्ड कप 2022 के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’
इस साल टी-20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड के नाम रहा था. इंग्लिश टीम की इस जीत में सैम करना का रोल बहुत बड़ा था. फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ ये खिलाड़ी इंग्लिश टीम के लिए X-FACTOR रहा. इस जीत के बाद से ही अंदाजा लगाया जाना लगा कि इस इंग्लिश ऑलराउंडर का आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में डिमांड हाइ रहेगा. ऑक्शन के दिन भी कुछ ऐसा ही दिखा. हर एक फ्रेंचाइजी ने करन के लिए बोली लगाई और आखिरकार पंजाब किंग्स 18.50 करोड़ रुपये में उन्हें खरीदने में सफल रहा.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: पहली बार IPL में दिखेगा इस इंग्लिश बल्लेबाज का जलवा, 13.25 करोड़ में SRH ने खरीदा
सैम की सबसे पहली टीम है पंजाब
लेफ्ट ऑर्म तेज गेंदबाजी के साथ-साथ तूफानी बल्लेबाजी करने का दमखम रखने वाला ये ऑलराउंडर हर मौके पर टीम के काम आ सकता है. बल्ले से ओपनिंग से लेकर फिनिशिंग टच तक देने का भी ये खिलाड़ी माद्दा रखता है. करन पहले भी पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके थे. इसके बाद वो सीएसके की तरफ से भी खेले. बता दें, 2019 में पंजाब किंग्स ने 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा था.
IPL में ले चुके हैं हैट्रिक
इस खिलाड़ी के पास आईपीएल में खेलने का अच्छा अनुभव है. कहीं से भी ये प्लेयर मैच पलटने का माद्दा रखता है. आईपीएल में करन के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 32 मैच खेले हैं, जिसमें 150 की स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाए. गेंदबाजी में वो 32 विकेट ले चुके हैं, साथ ही उनके नाम एक हैट्रिक भी है. जहां उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन पर 4 विकेट का रहा. आईपीएल में वो हैट्रिक भी ले चुके हैं.
CSK के मुख्य प्लेयर थे सैम
सैम करन ने आईपीएल की बेस्ट टीमों में गिनी जाने वाली सीएसके के साथ कई बड़े मुकाबले खेले हैं. वो एमएस धोनी की चैंपियन टीम चेन्नई हिस्सा थे. हालांकि पिछले सीजन वो पीठ की चोट के चलते नहीं खेल पाए थे.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…