खेल

IPL 2023 Auction: काउंटडाउन शुरू; 10 टीमें, 405 खिलाड़ी और 87 स्लॉट, ऑक्शन में टीमें बहायेंगी पैसा!

IPL 2023 Auction: फुटबॉल के महाकुंभ के बाद अब बारी है क्रिकेट की कॉकटेल आईपीएल के खुमार की. यह साल का वह समय है जब दुनिया भर के क्रिकेटर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023 Auction) की नीलामी में अपना नाम आने का इंतजार कर रहे हैं. आईपीएल 2023 के लिए शुक्रवार को मिनी ऑक्शन होने वाला है. ये नीलामी कुछ क्रिकेटरों के लिए उनके करियर और जीवन को नया रंग देने वाला समय हो सकता है, क्योंकि सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को धाकड़ खिलाड़ियों से मजबूत करना चाहती हैं. ऑक्शन 23 दिसंबर को कोची में दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा.  इस बार टीमों की नज़र ऐसे खिलाड़ियों को चुनने पर हैं जो धमाल मचाएं और पलभर में मैच को पलट दें. हालांकि ऑक्शन मिनी है तो फ्रेंचाइजी के पास ज्यादा सोचने का मौका भी नहीं होगा क्योंकि 10 टीमें, 405 खिलाड़ी और 87 स्लॉट यानी पहले नाम से ही टीमों के बीच होड़ लगने वाली है.

जैसा कि ये मिनी ऑक्शन है, ऐसे में टीमों के पास काफी कम बजट भी है. 

किस टीम के पास कितना है बजट?

-मुंबई इंडियंस- 20.05 करोड़ (12 स्लॉट)
-चेन्नई सुपर किंग्स- 20.45 करोड़ (9 स्लॉट)
– गुजरात टाइटन्स- 19.25 करोड़ (10 स्लॉट)
-पंजाब किंग्स- 32.2 करोड़ (12 स्लॉट)
-कोलकाता नाइट राइडर्स- 7.05 करोड़ (14 स्लॉट)
-दिल्ली कैपिटल्स- 19.45 करोड़ (7 स्लॉट)
-रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 8.75 करोड़ (9 स्लॉट)
-राजस्थान रॉयल्स- 13.2 करोड़ (13 स्लॉट)
-लखनऊ सुपर जायंट्स- 23.35 करोड़ (14 स्लॉट)
-सनराइजर्स हैदराबाद- 42.25 करोड़ (17 स्लॉट)

ऑक्शन में टीमें उड़ाएंगी पैसा!

देखा जाए तो मिनी ऑक्शन में कुछ ऐसे बड़े नाम है जिन पर टीमें खूब पैसा उड़ाएंगी. इसमें सबसे बड़ा नाम बेन स्टोक्स का होगा. सैम करन, कैमरुन ग्रीन और शाकिब अल हसन जैसे खिलाड़ी भी इस रेस में आगे रहेंगे. वहीं अनुभव को देखते हुए मयंक अग्रवाल भी कई टीमों के निशाने पर जरुर होंगे.

ये भी पढ़ें: IPL 2023 Auction: इन 4 ऑलराउंडर्स की होगी मोटी कमाई, कहीं से भी मैच पलटने का रखते हैं दम!

जानें कब-कहां और कैसे देखें ऑक्शन 

मिनी ऑक्शन कब है और कहां हो रहा है?
मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को है. जो कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में आयोजित होगी.

कितने बजे शुरू होगा और कहां होगा टेलीकास्ट?
मिनी ऑक्शन दोपहर 2:30 बजे शुरू होगा. जिसका सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर होगा और जियो सिनेमा ऐप पर लाइव-स्ट्रीम देख सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

वंदे मातरम को ‘राष्ट्रगान’ जैसा दर्जा देने की उठी मांग: SC ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस

वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…

13 minutes ago

जीत से एक कदम दूर! भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, न्यूजीलैंड ने किए 3 बड़े बदलाव

IND vs NZ 3rd T20: भारत और न्यूजीलैंड के तीसरे T20 मुकाबले में भारत ने…

33 minutes ago

ग्वालियर में पटवारी नौकरी के नाम पर 50 लाख की ठगी: STF और व्यापम का फर्जी जाल बुनकर बेरोजगारों को चपत

ग्वालियर में सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश…

1 hour ago

2027 चुनाव से पहले मायावती का खास संदेश, राहुल-अखिलेश या योगी किसको दी नसीहत?

UP elections 2027: BSP प्रमुख मायावती ने राजनीतिक दलों में बढ़ती कटुता और व्यक्तिगत हमलों…

1 hour ago

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

1 hour ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

2 hours ago