खेल

IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का शानदार आगाज, RCB को 6 विकेट से हराया

IPL 2024, CSK vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत हुई. जिसमें सीएसके ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. चेन्नई को जीत के लिए 174 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 8 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया. चेन्नई के जीत के हीरो रहे बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया. उन्होंने 4 विकेट चटकाए थे.

सीएसके ने 6 विकेट से दर्ज की जीत

चेन्नई सुपर किंग्स ने 18.4 ओवर में मैच को अपने नाम कर लिया. सीएके की बल्लेबाजी की बात करें तो कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (15), रचिन रवींद्र ने सर्वाधिक 37 रनों की पारी खेली. अजिंक्य रहाणे (27), डेरिल मिचेल (22) बनाए. वहीं इम्पैक्ट प्लेयर शिवम 34 रन और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 25 रन बनाकर नाबाद लौटे. आरसीबी की ओर से यश दयाल ने टीम को शुरुआती सफलता दिलाई. उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को पवेलियन भेजा. इसके बाद कर्श शर्मा ने रचिन रवींद्र को चलता किया. जबकि कैमरन ग्रीन ने दो खिलाड़ी अजिंक्य रहाणे और डेरिल मिचेल को आउट किया.

सीएसके की पारी का स्कोरकार्ड

खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट
ऋतुराज गायकवाड़ 15 यश दयाल 38-1
रचिन रवींद्र 37 कर्ण शर्मा 71-2
अजिंक्य रहाणे 27 कैमरन ग्रीन 99-3
डेरिल मिचेल 22 कैमरन ग्रीन 110-4
शिवम दुबे 34*
रवींद्र जडेजा 25*

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बनाए 173 रन

चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी. विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस बल्लेबाजी करने आए. दोनों खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की लेकिन इसके बाद मुस्ताफिजुर रहमान ने एक ही ओवर में दो झटका दिया. पहले कप्तान फाफ डु प्लेसिस (35) और उसके बाद रजत पाटीदार (0) को चलता किया. इसके अगले ही ओवर में दीपक चाहर ने ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद मुस्ताफिजुर रहमान ने विराट कोहली (21) और कैमरन ग्रीन (18) को चलता किया. 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर अनुज रावत (48) रन आउट हो गए. दिनेश कार्तिक 38 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस तरह से आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 173 रन बनाए और सीएसके को जीत के लिए 174 रनों का टारगेट दिया.

आरसीबी की पारी का स्कोरकार्ड

खिलाड़ी रन गेंदबाज विकेट
फाफ डु प्लेसिस 35 मुस्तफिजुर रहमान 41-1
रजत पाटीदार 0 मुस्तफिजुर रहमान 41-2
ग्लेन मैक्सवेल 0 दीपक चाहर 42-3
विराट कोहली 21 मुस्तफिजुर रहमान 77-4
कैमरन ग्रीन 18 मुस्तफिजुर रहमान 78-5
अनुज रावत 48 धोनी (रन आउट) 173-6
दिनेश कार्तिक 38*


चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, रवींद्र जड़ेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महेश थीक्षाना, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, कर्ण शर्मा, अल्ज़ारी जोसेफ, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज.

ये भी पढ़ें- IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले ही मुकाबले में RCB को हराया, 6 विकेट से दर्ज की जीत

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

5 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

5 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

5 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

6 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

7 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

7 hours ago