चुनाव

“इंडी अलायंस वाले वन ईयर वन पीएम फॉर्मूला बना रहे हैं”, PM Modi बोले- विपक्ष पीएम की कुर्सी का भी ऑक्शन करने में लगा है

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी लगातार चुनावी रैलियां कर रहे हैं. इसी कड़ी में पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के बैतूल में जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में आया है कि इंडी गठबंधन में चर्चा चल रही है कि इंडी अलायंस वाले वन ईयर वन पीएम फॉर्मूला बना रहे हैं. यानी एक साल एक पीएम, दूसरे साल दूसरा पीएम, तीसरे साल तीसरा पीएम, चौथे साल चौथा पीएम, पांचवें साल पांचवां पीएम. ये पीएम की कुर्सी का भी ऑक्शन करने में लगे हैं.

“आपके एक वोट ने रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान कराया”

पीएम ने आगे कहा कि “आपका आशीर्वाद मेरी बहुत बड़ी पूंजी है. जनता-जनार्दन, ईश्वर का रूप होती है और जब जनता-जनार्दन आशीर्वाद देती है, तो वह स्वयं ईश्वर का आशीर्वाद होता है. आपके एक वोट ने सीमा पर से हमें आंख दिखाने वाले दुश्मन के होश ठिकाने लगा दिए. आपके एक वोट ने 500 साल के इंतजार के बाद रामलला को भव्य मंदिर में विराजमान कराया.”

प्रधानमंत्री ने कहा कि “कांग्रेस का खतरनाक hidden agenda अब खुलकर सामने आ चुका है। सेक्युलरिज्म के नाम पर वोट बैंक की राजनीति करने वाली कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की मूलभूत भावना की भी हत्या कर दी है. अब ये खुलकर सामने आ गया है कि कांग्रेस पार्टी दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों से कितनी नफरत करती है.”

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में ईडी ने दाखिल किया हलफनामा

आजादी के बाद कांग्रेस का सबसे बड़ा विरोध बाबा साहेब अंबेडकर ने किया था। बाबा साहेब दूर का देख सकते थे. कांग्रेस, देश को कैसे पतन की राह पर ले जा रही है, ये बाबा साहेब ने उस समय देख लिया था. हमारे संविधान निर्माताओं ने मिलकर धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दे सकते, ये निर्णय किया था. ये हमारे संविधान की मूल भावना थी, लेकिन कांग्रेस के कारनामे संविधान के मूल भावना के भी खिलाफ हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

9 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago