चुनाव

Lok Sabha Election 2024: चेहरों के चयन में BJP से पिछड़ी सपा, कई सीटों पर आखिरी समय में खेला जाति-कार्ड; जो पहले विधायक थे..उनसे भरवाया लोकसभा चुनाव का पर्चा

Samajwadi Party candidates For Lok Sabha: उत्तर प्रदेश में कई बार सरकार बना चुकी समाजवादी पार्टी अब I.N.D.I.A. अलायंस का हिस्सा है, यहां सीटों के बंटवारे के दौरान उसे कई सीटें कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए देनी पड़ीं. इस बार ये पार्टी उत्तर प्रदेश की 62 और मध्यप्रदेश की एक लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में है. मगर, उम्मीदवारों की घोषणा के मामले में ये भाजपा से पिछड़ गई है.

सपा में जी-मर्जी, मेरठ में बदलने पड़े तीन-तीन चेहरे

अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने मेरठ, बदायूं, बिजनौर, बागपत, मोहनलालगंज, खजुराहो, सम्भल और गौतमबुद्ध नगर सीट पर अपने उम्मीदवारों को बदला है. मेरठ में भानु प्रताप की जगह अतुल प्रधान और अब अतुल प्रधान की जगह सुनीता वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है.

समाजवादी पार्टी की हालिया गतिविधियों पर नजर डालें तो 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रत्याशियों के बदलाव के कई नाटकीय घटनाक्रम हुए. एक बदलाव मुरादाबाद में देखने को मिला..जब एसटी हसन के नामांकन करने के बाद रुचिवीरा ने समाजवादी पार्टी के सिम्बल को जमाकर नामांकन किया. वहीं, अखिलेश यादव ने एसटी हसन के नामांकन को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर मान्य करने के लिए फॉर्म बाद में जारी किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. अंतत: मुरादाबाद से रुचिवीरा ही समाजवादी पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी घोषित हो गईं.

‘मैं पंडित हूँ…खीर खाता रहता हूँ’- बागपत के सपा प्रत्याशी

बागपत लोकसभा सीट की बात करें तो यहां समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए मनोज चौधरी की जगह अब अमरपाल शर्मा (Amarpal Sharma) को प्रत्याशी बनाया है. अमरपाल शर्मा गाजियाबाद के साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र विधायक (MLA) रह चुके हैं. इस बार उन्होंने सपा-कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर नॉमिनेशन किया है. नॉमिनेशन के बाद मीडिया से बातचीत में जयंत चौधरी के खीर खाने के बयान पर पर पलटवार करते हुए अमरपाल शर्मा ने कहा मैं पंडित हूँ…खीर खाता ही रहता हूँ.

इन लोकसभा क्षेत्रों में भी बदले गए सपा के चेहरे

समाजवादी पार्टी ने यूपी में बिजनौर सीट से यशवीर सिंह की जगह पर दीपक सैनी, मोहनलालगंज से सीएल वर्मा की जगह आरके चौधरी, मध्य प्रदेश की खजुराहो से मनोज यादव की जगह मीरा यादव, सम्भल से शफीकुर्रहमान बर्क के निधन के बाद उनकी जगह उनके पौत्र जियाउर्रहमान, गौतमबुद्धनगर से पहले डॉ. महेंद्र नागर की जगह राहुल अवाना को फिर राहुल अवाना की जगह महेंद्र नागर, बदायूं में धर्मेंद्र यादव की जगह शिवपाल यादव को प्रत्याशी बनाया, लेकिन अब आदित्य यादव को वहां से प्रत्याशी बनाये जाने को लेकर कयास लगाये जा रहे हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Divyendu Rai

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

40 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago