खेल

IPL 2024: दीपक चाहर की चोट लग रही गंभीर लेकिन सकारात्मक खबर मिलने की उम्मदी: फ्लेमिंग

IPL 2024: आईपीएल 2024 का 49वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. जिसमें पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली. मैच के दौरान सीएसके के तेज गेंदबाज दो गेंद फेंकने के बाद चोटिल हो गए और वो मैदान से बाहर हो गए. मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि तेज गेंदबाज दीपक चाहर की चोट गंभीर लग रही है, लेकिन फ्रेंचाइजी की मेडिकल टीम से सकारात्मक खबर मिलने की उम्मीद है.

पंजाब के खिलाफ मैच में चोटिल हुए चाहर

कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने चाहर की नयी चोट के बारे में तफ्सील से नहीं बताया लेकिन उन्हें पंजाब किंग्स के खिलाफ बुधवार की रात को दूसरी ही गेंद पर शायद हैमस्ट्रिंग चोट का सामना करना पड़ा. कप्तान रूतुराज गायकवाड़ और फिजियो से बात करने के बाद वह मैदान से बाहर चले गए और मैच में आगे गेंदबाजी नहीं की. चाहर का कैरियर चोटों से प्रभावित रहा है जिसकी वजह से वह भारतीय टीम में स्थायी जगह नहीं बना सके.

चाहर की चोट पर क्या बोले फ्लेमिंग?

फ्लेमिंग ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ चोट ठीक नहीं लग रही है लेकिन मुझे पॉजीटिव रिपोर्ट मिलने की उम्मीद है.’’ चेन्नई को चेपॉक पर दूसरी पराजय का सामना करना पड़ा जब पंजाब ने उसे सात विकेट से हराया. चेपॉक के विकेट के बारे में फ्लेमिंग ने कहा ,‘‘कुछ कहना कठिन है. हमने इस विकेट के अप्रत्याशित रवैये के बारे में बताया है. पहले बल्लेबाजी करने पर यह आकलन करना मुश्किल हो जाता है कि अच्छा प्रतिस्पर्धी स्कोर क्या होगा.’’

ऐसा रहा मैच का हाल

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 162 रन बनाए. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सर्वाधिक 62 रन बनाए. वहीं अजिंक्य रहाणे ने 29 रनों की पारी खेली. समीर रिजवी (21), मोईन अली (15) और महेंद्र सिंह धोनी ने 14 रन बनाए. रवींद्र जडेजा 2 रन और डेरियल मिचेल ने नाबाद एक रन बनाए. इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने तीन विकेट खोकर 17.5 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया. पंजाब की ओर से जॉनी बेयरस्टो ने सर्वाधिक 46 रनों की पारी खेली. राइली रूसो (43), प्रभसिमरन सिंह (13) बनाए. शशांक सिंह 25 और कप्तान सैम करन 26 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, KKR Vs DC Highlights: फिल सॉल्ट की आंधी में उड़ी दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर ने दी करारी शिकस्त

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

2 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

4 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

21 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

33 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

59 minutes ago