खेल

IPL 2024, Rishabh Pant Ban: दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, आईपीएल में एक मैच के लिए ऋषभ पंत पर लगा बैन, जानें क्या है मामला

IPL 2024, Rishabh Pant Banned For One Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान ऋषभ पंत को एक मैच के लिए बैन कर दिया गया है. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में दिल्ली कैपिटल्स को स्लो ओवर-रेट के चलते पंत को एक मैच के लिए बैन किया गया है. इसके साथ ही उनपर 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. पंत को आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के मामले में एक मैच के लिए बैन किया गया है.

ऋषभ पंत पर लगा एक मैच का बैन

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के इस सीजन में तीसरी बार स्लो ओवर रेट का उल्लंघन किया है. जिसके चलते ये कार्रवाई की गई है. इतना ही नहीं पंत के अलावा टीम के सभी खिलाड़ियों पर मैच फीस का पचास प्रतिशत या 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. ये मैच 7 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था. इससे पहले भी टूर्नामेंट में कई खिलाड़ी निलंबित हो चुके हैं.

दिल्ली कैपिटल्स ने फैसले को दी थी चुनौती

आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 8 के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स ने मैच रेफरी के फैसले को चुनौती दी थी और एक अपील दायर की थी. जिसके बाद टीम के अपील को बीसीसीआई के लोकपाल के पास भेज दिया गया था. जहां लोकपाल ने वर्चुअल तरीके से इसकी सुनवाई की और अपना निर्णय सुनाया, जो अंतिम फैसला माना गया.

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के बाकी बचे मैच

12 मई, 2024- दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, शाम 7:30 बजे
14 मई, 2024- दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, शाम 7:30 बजे

ये भी पढ़ें- IPL 2024, GT Vs CSK Match Highlights: गिल-सुदर्शन की आंधी में उड़ी CSK, गुजरात ने चेन्नई को 35 रनों से दी शिकस्त

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

कांग्रेस मुख्यालय में बवाल: अजय राय और ममता चौधरी समर्थकों में भिड़ंत, जूते लेकर हुआ विरोध

UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…

6 minutes ago

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

22 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

25 minutes ago

भारत मंडपम में गूंजा वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी का संदेश: राष्ट्र निर्माण के लिए साधकों ने लिया संकल्प

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…

34 minutes ago

अयोध्या के राम मंदिर को मिला FSSAI का ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वेशर्प’ का सर्टिफिकेट, नवरात्र में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…

36 minutes ago

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

43 minutes ago