चुनाव

जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रामलला के दर्शन करके आईं तो कांग्रेसी नेता बोले थे कि हम अब गंगाजल से धोकर राम मंदिर का शुद्धिकरण करेंगे…कांग्रेस की ऐसी सोच है: PM मोदी

PM Modi Rally in Odisha: लोकसभा चुनाव—2024 के मद्देनजर ओडिशा के बरगढ़ में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर फिर हमला बोला. देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या में दर्शन करने का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने आज कहा कि कांग्रेसियों को हमारे देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रामलला के दर्शन करने पर भी ऐतराज है, ये लोग एक आदिवासी बेटी का अपमान करने से बाज नहीं आए.

प्रधानमंत्री मोदी ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा, “कांग्रेस की आदिवासी-विरोधी सोच देखिए…जब एक आदिवासी बेटी और देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रामलला के दर्शन करके आईं, तो उसके दूसरे दिन कांग्रेस के एक बड़े नेता बोले थे कि अब हम गंगा जल से धोकर राम मंदिर का शुद्धिकरण करेंगे.”

‘कांग्रेस की सभी सीटों पर जमानत जब्त होनी चाहिए’

प्रधानमंत्री ने कहा, “कांग्रेसी नेताओं की ऐसी सोच है…ये हमारे देश का, आदिवासी समाज का और माताओं-बहनों का अपमान है. मैं चाहता हूं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने वाली कांग्रेस की सभी सीटों पर जमानत जब्त होनी चाहिए, क्योंकि इन्होंने इतना बड़ा पाप किया है.”

‘हमने किसान सम्मान निधि के 400 करोड़ बरगढ़ भेजे’

प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के हित की बातें भी कहीं. ओडिशा में प्रधानमंत्री बोले, “यहां बरगढ़ में किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि के 400 करोड़ रुपये पहुंचे हैं…लेकिन दुर्भाग्य है कि BJD सरकार आपको धोखा देने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है. यहां 2,200 रुपये के आस-पास धान का समर्थन मूल्य है, लेकिन किसान को 1,600 रुपये के आस-पास ही मिलते हैं. बाकी पैसा BJD के बिचौलियों की जेब में चला जाता है.”

यह भी पढ़िए: चुनाव से पहले शहजादे की शुरुआत ‘मोहब्बत की दुकान’ से हुई थी, लेकिन अब ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ वाली बातों से समाज में जहर घोल रहे हैं: PM मोदी

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago