गुजरात टाइटंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स (फोटो- आईपीएल)
IPL 2024, GT Vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 32वां मैच गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 17.3 ओवर में 89 रनों पर ऑलआउट हो गई और दिल्ली को जीत के लिए 90 रनों का आसान सा टारगेट दिया. जिसें दिल्ली कैपिटल्स ने 8.5 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. ऋषभ पंत को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.
दिल्ली कैपिटल्स ने 90 रनों के टारगेट का पीछा 8.5 ओवर में 4 विकेट खोकर कर ली. ओपनर जैक फ्रेसर मैकगर्क (20) ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. पृथ्वी शॉ (7), अभिषेक पोरेल (15) साई होप (19) रन बनाए. कप्तान ऋषभ पंत 16* और सुमित कुमार 9 रन बनाकर नाबाद लौटे. गुजरात टाइटंस की ओर से संदीप वॉरियर ने दो विकेट चटकाए. वहीं स्पेंसर जॉनसन और राशिद खान को एक-एक सफलता मिली.
टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 11 रन के स्कोर पर टीम को कप्तान शुभमन गिल के रूप में टीम को पहला झटका लगा. वह 8 रन बनाकर आउट हुए. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान शाहा भी 28 रन के स्कोर पर 2 रन बनाकर आउट हो गए. इस तरह से निरंतर अंतराल पर गुजरात का विकेट गिरता चला गया. 48 रन बनाने में टीम के 6 खिलाड़ी आउट हो गए. ऑलराउंडर राशिद खान ने टीम के लिए सर्वाधिक 31 रन बनाए. साई सुदर्शन (12) और राहुल तेवतिया (10) दहाई के आंकड़े को छू सके. इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके. इस तरह से पूरी टीम 17.3 ओवर में 89 रन पर ढ़ेर हो गई.
ईशांत शर्मा ने शुभमन गिल के रूप में टीम को पहली सफलता दिलाई. उन्होंने कुल दो विकेट झटके. ट्रिस्टन स्टब्स ने भी दो विकेट निकाले, खलील अहमद और अक्षर पटेल को एक-एक सफलता मिली. मुकेश कुमार ने 2.3 ओवर की गेंदबाजी में 14 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए.
शुबमन गिल (कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वारियर.
पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रिस्टन स्टब्स, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, खलील अहमद.
ये भी पढ़ें- IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के घरेलू मैच के टिकट की कीमत 52,938 रुपये कैसे हुई? जानें
Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…
Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…
राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…
पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…
Conversion and Blackmail Case: पीलीभीत में एक युवक ने प्रेम संबंधों की आड़ में जबरन…
पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…